नवाबों के शहर लखनऊ से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 17 साल के इकलौते बेटे ने अपनी ही 42 साल की मां की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटे ने खुद ही पुलिस को फोन कर अपना जुर्म कबूल कर लिया। लेकिन ऐसा कौन सा विवाद था जिसके चलते एक बेटे ने अपनी ही मां की जान ले ली?
वजह सुनकर आप दंग रह जाएंगे।यह खौफनाक वारदात नाका थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर चौराहे के पास स्थित विजन अपार्टमेंट में हुई। यहां रहने वाले कपड़ा व्यापारी राकेश भागचंदानी की पत्नी गीता की हत्या उसके ही बेटे ने रिंच से सिर पर वार करके कर दी।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बेटा पिछले 4 महीनों से अपने परिवार से अलग राजेंद्र नगर में ही किराए के मकान में रह रहा था। गुरुवार शाम करीब 8:00 बजे उसने अपने पिता को फोन कर अपनी मां से मिलने की इच्छा जताई। पिता की सहमति के बाद वह घर पहुंचा। लेकिन घर पहुंचने के महज एक घंटे के भीतर ही किसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच बहस शुरू हो गई। जो देखते ही देखते खौफनाक मोड़ ले गई।
विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने पास में रखा रिंच उठाकर अपनी मां के सिर पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भागा नहीं बल्कि अपनी मां के शव के पास ही बैठा रहा। इसके बाद उसने खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी।सूचना मिलने पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
मृतका के पति राकेश भागचंदानी चारबाग में कपड़ों की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा पिछले पांच से छह साल से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था और उसका इलाज चल रहा था।शुरुआती जांच और पिता से हुई बातचीत में सामने आया है कि किशोर अपनी पहचान और जेंडर चेंज को लेकर मानसिक तनाव में था। वह एक महिला के रूप में रह रहा था और सर्जरी करवाना चाहता था। गुरुवार रात को भी उसकी मां उसे सर्जरी न करवाने और इसके बजाय मेडिकल और साइकोलॉजिकल मदद लेने की सलाह दे रही थी। यही बात दोनों के बीच विवाद का वो बिंदु बन गई जिसने झगड़े को और बढ़ा दिया।वो सिर्फ पढ़ाई ही करता था