Cli

अरुणा ईरानी के कितने सगे भाई थे? फिरोज ईरानी के साथ क्या है रिश्ता?

Uncategorized

दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं अरुणा ईरानी जी के पति कुकू कोहली का निधन हो गया है। ऐसे में हर कोई अरुणा ईरानी और उनके परिवार के बारे में जानना चाहता है। अरुणा ईरानी जो हिंदी सिनेमा के उन प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती है जिन्होंने अपने लंबे करियर में मुख्य अभिनेत्री के साथ-साथ सहायक और चरित्र भूमिकाओं से भी खास पहचान बनाई। उन्होंने बहुत कम उम्र में फिल्मों में कदम रखा और धीरे-धीरे अपनी अभिनय क्षमता के दम पर इंडस्ट्री में मजबूत जगह बनाई। लेकिन आज की हमारी इस वीडियो में हम आपको अरुणा ईरानी जी के बारे में तो बताएंगे ही। साथ ही बताएंगे उनके भाइयों के बारे में जो इंडस्ट्री में अरुणा ईरानी से ज्यादा नाम कमा चुके हैं। लेकिन उन्हें शायद ही आप जानते हो तो वीडियो शुरू करने से पहले हर बार की तरह आपको याद दिला दें। अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो चैनल को सब्सक्राइब जरूर कर लें। अरुणा ईरानी ने 1960 के दशक में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की और शुरुआती दौर में उन्होंने कई फिल्मों में छोटे किरदार निभाए। लेकिन उनकी मेहनत और शानदार अभिनय ने जल्द ही दर्शकों और फिल्म निर्माताओं का ध्यान खींचा। उन्होंने रोमांटिक, भावनात्मक कॉमेडी और नकारात्मक भूमिकाओं में अपनी अलग छाप छोड़ी। 1970 और 1980 के दशक में उनका करियर बेहद सफल रहा। कई फिल्मों में उनका डांस और अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

फिल्मों के अलावा उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में भी काम किया और धारावाहिकों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाद के वर्षों में अरुणा ईरानी ने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन और निर्माण के क्षेत्र में भी काम किया और धारावाहिकों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाद के वर्षों में अरुणा ईरानी ने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन और निर्माण के क्षेत्र में भी काम किया। उनके बहुमुखी करियर ने उन्हें हिंदी मनोरंजन जगत की एक सम्मानित कलाकार बना दिया। अरुणा ईरानी जी के बारे में तो आप सभी जानते हैं लेकिन आज बात करते हैं उनके भाइयों के बारे में। इंद्र कुमार ईरानी की। यह कहानी है बॉलीवुड के मशहूर निर्माता निर्देशक की जो इंडस्ट्री में आए बदलाव को बहुत जल्द स्वीकार करते हैं और फिर उसी के अनुरूप सिनेमा बनाते हैं। माधुरी दीक्षित आमिर खान से लेकर मल्लिका शेरावत के साथ फिल्में बनाकर दर्शकों का पिछले 35 साल से मनोरंजन कर रही हैं। निजी जिंदगी में अपनी बड़ी बहन को पिता का दर्जा देती हैं। हम बात कर रहे हैं फेमस डायरेक्टर प्रोड्यूसर इंद्र कुमार की। वो बॉलीवुड एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के भाई हैं। वैसे तो इनके परिवार के सभी सदस्य फिल्मों में हैं। भाई फिरोज ईरानी और आदि ईरानी एक्टर्स हैं तो दो भाई रतन ईरानी और बलराज ईरानी प्रोड्यूसर्स हैं। इंद्रकुमार सुपर सक्सेसफुल डायरेक्टर कहे जाते हैं। हालांकि वह पहले सिर्फ फिल्म प्रोड्यूस करते हैं। डायरेक्शन से उन्हें डर लगता था। गीतकार जावेद अख्तर ने डायरेक्शन में हाथ आजमाने की सलाह दी थी। तीन फिल्में फ्लॉप होने के बाद इंद्र कुमार ने अपनी फिल्मों को डायरेक्टर करने का फैसला किया। फिर क्या था? 7 साल के अंदर ही दो ब्लॉकबस्टर और दो सुपरहिट फिल्में दी। माधुरी दीक्षित को स्टारडम दिलाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। इंद्र कुमार अपनी फिल्मों के प्रीमियर में जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी को जरूर बुलाते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में इसकी वजह का खुलासा करते हुए बताया था शबाना जैसे ही फिल्म को बकवास कहती है, हम समझ जाते थे कि यह फिल्म सुपरहिट होगी। हमारी जो फिल्म उन्हें पसंद नहीं आती, वही सुपरहिट हुई। इसीलिए हम उनसे रिएक्शन जरूर लेते हैं।

मन फिल्म को लेकर उन्होंने कहा था कि फिल्म अच्छी है लेकिन यह मूवी फ्लॉप हो गई थी। इंद्र कुमार ने गुजराती फिल्मों में कॉमेडियन के तौर पर काम किया था। गुजराती सिनेमा से निकलकर मुंबई पहुंचे और एक्टिंग छोड़ी। पहली फिल्म मोहब्बत बनाई। फिर कसम मूवी प्रोड्यूस की लेकिन वह डिजास्टर साबित हुई। इंद्र कुमार बताते हैं कि फिल्म दिल से बनती है। स्टोरी अच्छी होनी चाहिए। एक्टिंग दूसरी चीज होती है। मैं अपने रिश्तेदारों को बुलाकर स्क्रिप्ट सुनाता हूं। ग्रैंड मस्ती की स्क्रिप्ट बेटियों को भी सुनाई दी। डायरेक्शन के फील्ड में आने की वजह का खुलासा भी इंद्र कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा मेरे ऊपर दो डायरेक्टर का प्रभाव खूब रहा। एक तो विजय आनंद और दूसरे थे एलवी प्रसाद। बेटा और दिल फिल्म की कहानी मां-बेटा और तीसरी मंजिल से मिलती जुलती है। वर्तमान समय में मैं राजकुमार हिरानी से बेहद प्रभावित हूं। उन्हें देखकर मुझे लगता है कि काश मैं इनसे कुछ सीख पाता। उन्होंने मेरी पांच फिल्मों के हिट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। बहन को पिता मानते हैं इंद्र कुमार। इंद्र कुमार अपनी बड़ी बहन अरुणा ईरानी को पिता मानते हैं। द कपिल शर्मा शो में उन्होंने कहा था कि मेरी बहन अरुणा ईरानी का हम बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने ही हमें पाला है। हम उन्हें पिता मानते हैं।

यह भी दिलचस्प है कि अनिल कपूर माधुरी दीक्षित की फिल्म बेटा के लिए इंद्र कुमार ने शुरू में अरुणा ईरानी को नहीं लिया था। दरअसल बेटा फिल्म के डायलॉग कादर खान ने लिखे थे। कादर खान ने बेटा फिल्म में मां के रोल के लिए भारती अचरेकर का नाम सुझाया था। इंद्र कुमार की यह पहली फिल्म थी इसीलिए वह चुप रहे। बाद में कादर खान से उनकी अनबन हो गई तो उन्होंने फिल्म छोड़ दी। उन्होंने अपनी बहन के बहुत हाथ पैर जोड़े तब जाकर अरुणा यह नेगेटिव रोल निभाने के लिए तैयार हुई थी। हालांकि आपको बता दें उनकी पत्नी बीना कुमार है और बच्चे बेटी श्वेता कुमार अभिनेत्री अमन इंद्र कुमार और तान्या कुमार इनके बच्चे हैं। अरुणा ईरानी को बॉलीवुड की सबसे बड़ी विलेन के तौर पर पहचानते हैं। लेकिन उनके भाई आदि ने 90 के दशक में शाहरुख खान, सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करने के बावजूद गरीबी का सामना किया। उन्होंने फिल्मों में ज्यादातर नेगेटिव रोल निभाए। लेकिन असल जिंदगी में पैसों की तंगी ने उन्हें तोड़ने की कोशिश की। आदि ईरानी का जन्म एक कलाकार परिवार में हुआ था। उनके पिता फरीदून ईरानी भारतीय छायाकार थे। जिन्होंने हिंदी फिल्मों में काम किया। जबकि उनकी मां शगुना एक एक्ट्रेस रही। आदि के आठ भाई-बहन थे। जिनमें भाई इंदिरा कुमार एक प्रसिद्ध निर्देशक और निर्माता हैं। और बहन अरुणा ईरानी बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रही। उनकी कजिन बिंदु भी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 1978 में फिल्म तृष्णा से डेब्यू किया और बाद में दिल, बेटा, बाजीगर, बादशाह, वेलकम जैसे हिट फिल्मों में काम किया। टीवी पर भी वे कसौटी जिंदगी की यहां मैं घर-घर खेली।

देश में निकला होगा चांद, सीआईडी जैसे शोज़ में नजर आई। लेकिन शोहरत के बावजूद आदि की जिंदगी गरीबी से जूसती रही। बचपन से ही पैसों की कमी थी। जिसके चलते उन्होंने थिएटर में काम शुरू किया। 90 के दशक में जब वे शाहरुख और सलमान के साथ काम कर रहे थे, तभी उनके पास पेट्रोल भरवाने तक के पैसे नहीं होते थे। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में आदि ने बताया, 1993 की फिल्म बाजीगर ने ₹32 करोड़ कमाए, लेकिन मुझे कोई फायदा नहीं हुआ। 1995 में मेरी पहली बेटी पैदा हुई तब दूध के ₹5 भी नहीं होते थे। मैं दोस्त का स्कूटर उधार लेकर काम की तलाश में निकलता। लेकिन कभी-कभी पेट्रोल के पैसे ना होने पर पैदल बस स्टॉप तक जाता था। आदि ने अपनी बहन अरुणा के साथ कई प्रोजेक्ट्स में काम किया। जैसे बेटा में उन्होंने अरुणा के बेटे का रोल निभाया। अरुणा ने टीवी शोज़ प्रोड्यूस किए तो आदि को मौका दिया। लेकिन उन्होंने कभी बहन से आर्थिक मदद नहीं ली। आदि कहते हैं अरुणा मेरी बड़ी बहन है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे मेरे परिवार की जिम्मेदारी ले। उन्होंने कहा कि मुफलिसी में अरुणा ने कई बार मदद की पेशकश की लेकिन आदि ने मना कर दिया। आदि की जिंदगी में उनकी पत्नी डॉन ईरानी सबसे बड़ा सहारा थी। उन्होंने कहा कि डॉन ने हर मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया और उनकी ताकत बनी रही।

दोनों की लव मैरिज हुई और उनकी दो बेटियां अनैदा और अराया ईरानी हैं। आदि कहते हैं मेरी पत्नी को सलाम। बिना उनके मैं कभी नहीं उठ पाता। लव मैरिज होने के कारण कभी-कभी मुझे गिल्टी फील होता कि मेरी वजह से उन्हें संघर्ष करना पड़ा। वहीं बात फिरोज ईरानी की करें तो फिरोज ईरानी चार दशकों से अधिक लंबे करियर वाले एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और लेखक हैं। जो मुख्य रूप से गुजराती और हिंदी सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। फिरोज़ ईरानी एक प्रमुख फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह प्रसिद्ध अभिनेत्री अरुणा ईरानी और फिल्म निर्माता इंद्र कुमार के भाई हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मुख्य रूप से गुजराती सिनेमा से की थी। अपने चार दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने 70 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ज्यादातर सहायक और चरित्र पॉजिटिव और नेगेटिव भूमिकाओं में अपनी पहचान बनाई। उनकी प्रसिद्ध हिंदी फिल्में उन्होंने आतंक ही आतंक 1995, हमराज 2002, एतराज 2004 और यार मेरी जिंदगी 2008 जैसी लोकप्रिय हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। प्रमुख गुजराती फिल्में गुजराती सिनेमा में उन्होंने मैयार मां मांडू नाठी लागतू देश जोया दादा परदेश जोया श्वेता तारा उंडा पानी और गुज्जू भाई मोस्ट वांटेड जैसी कई चर्चित फिल्मों में काम किया है। निर्देशन और निर्माण अभिनय के अलावा उन्होंने निर्देशन और निर्माण के क्षेत्र में भी काम किया है। उन्होंने हिंदी फिल्म होते-होते प्यार हो गया। 1999 का निर्देशन किया और गुजराती फिल्म मिस्टर कलाकार 2019 का निर्देशन भी किया। तो दोस्तों अभी के लिए बस इतना ही मिलते हैं अगले वीडियो में। तब तक आप अपना ध्यान रखिए। बाय-बाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *