मां के साथ जेल पहुंची मशहूर एक्ट्रेस। सलाखों के पीछे काटी लंबी कैद। फ्रॉड धोखेबाज का लगा आरोप। कोर्ट के फैसले से पैरों तले खिसकी जमीन। जेल की खबर सुन दंग रह गए फैंस। वक्त की पड़ी मार, करियर पर आ गई थी बात।
टीवी की दुनिया में नेगेटिव किरदारों के लिए मशहूर अलका कौशल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। कुूल है कि रजिया बेगम हो या स्वरागिनी की दादी मां। अलका ने पर्दे पर ऐसे किरदार निभाए हैं कि लोग उन्हें देखकर सच में खाने लगते थे। लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय भी आया जब सब कुछ तबाह होता हुआ नजर आ रहा था। जैसा कि सभी जानते हैं अलका कौशल इन दिनों मशहूर टीवी शो अनुपमा में दिखाई दे रही हैं। अपने करियर के शिखर पर हैं।
लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनका करियर लगभग खत्म हो गया था। साल 2017 में एक्ट्रेस की जिंदगी पल भर में पलट गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अलका और उनकी मां सुशीला बडोला एक टीवी सीरियल बनाने का प्लान कर रही थी। इसी प्रोजेक्ट के लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी। बताया जाता है कि उन्होंने पंजाब के संगरूर के रहने वाले अवतार सिंह से मदद ली और उनसे कुल ₹50 लाख उधार लिए
कहा जाता है बाद में पैसे लौटाने के लिए अलका और उनकी मां ने 25-25 लाख के दो चेक दिए थे। लेकिन जब यह चेक बैंक में लगाए गए तो दोनों चेक बाउंस हो गए। इसके बाद अवतार सिंह ने कानूनी रास्ता अपनाया और साल 2015 में चेक बाउंस का केस दर्ज करवाया। इसके बाद शुरू हुआ लंबा कानूनी विवाद। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने अलका कौशल और उनकी मां को दोषी ठहराते हुए 2 साल की जेल की सजा सुनाई।
साथ ही जुर्माना भी लगाया। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने अलका और उनकी मां को हिरासत में ले लिया। दोनों को संगरूर जेल भेजे जाने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। जिस एक्ट्रेस को लोग रोज टीवी स्क्रीन पर देखते थे, उसके जेल जाने की खबर अचानक बड़ी सुर्खियां बन गई। इस पूरे विवाद का असर अलका के करियर पर भी पड़ा। आखिर वह कोई आम कलाकार नहीं थी अलका दिग्गज थिएटर आर्टिस्ट विश्वु मोहन बडोला की बेटी और एक्टर वरुण बडोला की बड़ी बहन है। यानी कि उनका ताल्लुक एक्टिंग की एक जानी मानी फैमिली से रहा है। ऐसे में यह कानूनी विवाद उनके लिए बेहद मुश्किल दौर बन गया। लेकिन इस मुश्किल वक्त से निकलने के बाद अलका ने हार नहीं मानी।
उन्होंने दोबारा काम शुरू किया और फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाई। कंगना रानौत की क्वीन में उनका किरदार हो या सलमान खान और करीना कपूर की बजरंगी भाईजान में एक प्यारी और मॉडर्न मां का रोल।
उन्होंने साबित कर दिया कि उनकी एक्टिंग सिर्फ नेगेटिव किरदारों तक लिमिटेड नहीं है। और यह कहना गलत नहीं होगा कि जिस दौर में 50 लाख के चेक बाउंस केस और जेल की सजा ने अलका कौशल के करियर को हिला कर रख दिया था, उसी मुश्किल दौर के बाद उन्होंने खुद को दोबारा साबित किया और पर्दे पर दमदार वापसी की। और अब वह अनुपमा शो के जरिए लोगों को एंटरटेन कर रही हैं।