प्रेगनेंसी के दौरान यूट्रस का कैंसर, सुपरस्टार की बहन पर टूटा पहाड़। डिलीवरी के 42 दिन बाद मौत, बेटी के जन्म के बाद आया काल। रोता बिलखता छोड़ गई दो साल का बेटा। सोशल मीडिया पर छलका एक्ट्रेस का दर्द। इन दिनों आूजा परिवार लगातार सुर्खियों में हैं। कभी गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर अनबन की खबरें सामने आती हैं तो कभी उनके बच्चों टीना और यशवर्धन के करियर की चर्चा होती है। लेकिन इस बार सुर्खियों में है गोविंदा की भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह। दरअसल आरती ने सोशल मीडिया पर अपनी मां पद्मा शर्मा को याद करते हुए एक ऐसा इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जिसने लोगों को झंझोर कर रख दिया है। जी हां, जिसने भी पढ़ा उसका दिल पसीज गया।
आरती ने लिखा कि वह उस महिला की बेटी हैं जो शायद कभी इस दुनिया से जाना ही नहीं चाहती थी। आखिरकार महज 42 दिन पहले ही उसने एक बेटी को जन्म दिया था और उसका 2 साल का एक बेटा भी था।
एक मां जिसने 8 साल के लंबे इंतजार के बाद बच्चों को पाने की खुशी महसूस की। वो भला उन्हें छोड़कर कैसे जाना चाहती? एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में उस अनकहे दर्द को बयां किया कि जाते वक्त उनकी मां के दिल में भी यही सवाल रहा होगा कि उनके बच्चों का क्या होगा? आरती ने आगे लिखा कि उनकी मां ने जिंदगी की सबसे मुश्किल लड़ाई लड़ी थी।
वह एक ऐसी महिला थी जिन्होंने अपने इमोशंस और दर्द के बावजूद हर मुश्किल का सामना किया। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। वरना उनकी मां इतनी आसानी से हार मानने वालों में से नहीं थी। आखिर में उन्होंने लिखा आप मेरे साथ हो। मैं आपके साथ हूं। मां के लिए एक बेटी के इन शब्दों ने सोशल मीडिया पर लोगों को इमोशनल कर दिया है। लेकिन आरती की इस कहानी के पीछे एक ऐसा दर्दनाक सच है जिसके बारे में जानकर किसी का भी दिल भर आएगा।
दरअसल आरती की मां पद्मा शर्मा को प्रेगनेंसी के दौरान ही यूट्रस यानी कि गर्भाशय के कैंसर का पता चला था। एक तरफ वो मां बनने वाली थी तो दूसरी तरफ जिंदगी की जंग लड़ रही थी। 5 अप्रैल 1985 को आरती का जन्म हुआ लेकिन बेटी के जन्म के कुछ ही हफ्तों बाद पद्मा इस दुनिया को अलविदा कह गई। उस वक्त उनकी उम्र महज 38 साल बताई जाती है। वहीं आरती के बड़े भाई कृष्णा अभिषेक सिर्फ 2 साल के थे। मां के जाने के बाद परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि दो छोटे बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी कौन उठाएगा?
पिता आत्म प्रकाश शर्मा के लिए अकेले दोनों बच्चों की जिम्मेदारी उठाना आसान नहीं था। ऐसे मुश्किल वक्त में पद्मा की भाभी और करीबी सहेली गीता सिंह आगे आई। उन्होंने नवजात आरती को गोद लिया और उन्हें अपने साथ लखनऊ ले गई। इस तरह आरती का बचपन अपनी मां से दूर एक नई मां की ममता के साए में बीता। आज आरती अपनी जिंदगी में बहुत कुछ हासिल कर चुकी है। लेकिन कहते हैं ना मां की कमी और उनसे जुड़ा दर्द शायद कभी खत्म नहीं हो सकता।