Cli

40 साल के एक्टर पर आम्रपाली ने लगाया घिनौना इल्जाम, मचा हड़कंप!

Uncategorized

के शौकीन हैं। 40 के एक्टर पर एक्ट्रेस का इल्जाम। सरेआम कैरेक्टर पर उठा दिए सवाल। बयान के साथ-साथ तस्वीरें भी हो रही जमकर वायरल। जी हां, इस वक्त एंटरटेनमेंट की दुनिया से लेकर बड़े पर्दे के गलियारे तक 39 साल की एक्ट्रेस का एक खुलासा तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही साथ लोगों के होश भी उड़ा रहा है।

वेल, सबसे पहले आपको बता दें कि 40 साल की एक्टर पर लड़कियों के शौकीन होने का इल्जाम लगाने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा की हीरोइन आम्रपाली दुबे हैं। गौर करने वाली बात है कि रियलिटी शो भोजपुरी बवाल, कई भोजपुरी सितारों की महफिल से सजा हुआ है। साथ ही शो में इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे जैसे आम्रपाली दुबे, रानी चैटर्जी, निरहुआ, काजोल राघवानी और पवन सिंह एक साथ दिखाई दे रहे हैं। अपनी पर्सनल लाइफ का खुलासा करने के साथ ही यह सभी सितारे एक दूसरे को लेकर भी कई जबरदस्त खुलासे कर रहे हैं। तो इसी बीच शो का एक नया प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पावर स्टार आम्रपाली की गॉसिप पर गुस्सा करते हुए दिखाई दिए। वहीं दूसरे वायरल प्रोमो से निकाली गई तस्वीरों में आप आम्रपाली और निरहुआ की दोस्ती में दरार पड़ते हुए भी देख सकते हैं।

दरअसल भोजपुरी बवाल का नया प्रोमो रिलीज़ किया गया है जिसकी तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पवन सिंह को एक क्लिप दिखाई जाती है। प्रोमो में नीलम सिंह कहती हैं कि सुना है पवन जी को नई-नई हीरोइनों के साथ काम करना पसंद है। इस पर आम्रपाली दुबे तुरंत अपना रिएक्शन देते हुए कहती हैं कि वो लड़कियों के शौकीन है। भोजपुरी हसीनाओं की गॉसिप सुनकर पवन सिंह गुस्सा जाते हैं और वह कहते हैं कि हमको यह सब बिल्कुल पसंद नहीं है। तो वहीं भोजपुरी बवाल की दूसरे प्रोमो से निकाली गई तस्वीरों में आप निरहुआ भारती सिंह से आम्रपाली के नखरों पर बात करते हुए देख सकते हैं। आम्रपाली निरहुआ की बात सुनकर रो पड़ती हैं। प्रोमो देखकर माना जा रहा है कि शो के बाद आम्रपाली और निरहुआ के रिश्ते में दरार आ सकती है।

शो में आम्रपाली को निरहुआ के साथ रिश्ते के लिए भी घेर लिया गया। हालांकि बार-बार पूछे जाने पर आम्रपाली एक्टर को अपना अच्छा दोस्त ही बताती हैं। वेल यही नहीं खबरों में छाया हुआ शो। भोजपुरी बवाल के और भी भोजपुरी सितारे शो में अब तक कई खुलासे कर चुके हैं। जी हां, एक्ट्रेस काजोल राघवानी का कहना है कि एक फिल्म में उनके साथ एक्टर पवन सिंह ने जबरन किस करने का ट्राई किया था और मना करने पर एक्टर उन्हें शो के सेट पर छोड़कर चले गए थे।

और एक्ट्रेस ने यह भी शेयर किया कि उनके इस फैसले से उनकी फैमिली को ऐतराज भी है। लेकिन उन्हें इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। इसके अलावा हमेशा टशन में रहने वाले पवन सिंह अपनी अधूरी मोहब्बत का दर्द भी इस शो पर बता चुके हैं। साथ ही एक्टर ने बिना नाम लिए यह भी बताया कि उनका प्यार अधूरा रह गया। बहरहाल शो का बवाल खूब तेजी से वायरल हो रहा है और साथ-साथ लोगों को खूब एंटरटेन भी कर रहा है। गौर करने वाली बात है कि इस शो में सितारे बिना किसी टाटा और एलिमिनेशन के अपनी पर्सनल लाइफ, स्ट्रगल, सीक्रेट्स और अंदरूनी गसिप्स पर खुलकर बात करते हैं और दर्शकों को एंटरटेन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *