Cli

मशहूर सिंगर तलत अजीज के घर पर टूटा दुख का पहाड़, एक साथ 5 लोग हुए बेहोश, वजह जानकर कलेजा कांप जाएगा।

Uncategorized

मशहूर सिंगर तलत अजीज के घर में लगी आग। आधी रात को धुएं से घिरा पूरा परिवार। तलत अजीज समेत पांच लोगों की बिगड़ी तबीयत। आग में जल गया घर का कीमती सामान। हादसे में बेहोश हुए घर के पांच लोग। अब कैसी है सिंगर की हालत? बॉलीवुड से इस वक्त बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर गजल सिंगर तलत अजीज के मुंबई स्थित घर में शुक्रवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। यह खबर सामने आते ही फैंस, सिंगर और उनके परिवार को लेकर चिंता में आ गए।

इस हादसे में देखते ही देखते घर में धुआं भरने लगा और परिवार के लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालात ऐसे हो गए कि तलत अजीज, उनकी पत्नी, दोनों बेटों और एक और शख्स को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस हादसे ने तलत अजीज और उनके परिवार को बुरी तरह झकझोर दिया है।

तो चलिए आपको भी यह पूरा मामला विस्तार से बताते हैं कि आखिर यह हादसा हुआ कैसे। दरअसल यह घटना 2 अक्टूबर की रात करीब 10:56 की है। मुंबई के जूहू स्थित अंधेरी वेस्ट इलाके की मित्तल पार्क बिल्डिंग में तलत अजीज के डुप्लेक्स अपार्टमेंट में आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। तलत अजीज ने हादसे के बारे में मीडिया को बताया कि मैं नीचे हॉल में बैठकर टीवी देख रहा था और मेरी पत्नी बीना ऊपर वाले कमरे में थी। फिर अचानक हॉल में लगे एयर कंडीशनर से चिंगारियां निकलने लगी। लेकिन उस वक्त एसी चालू नहीं था। देखते ही देखते आग फैलने लगी और घर में चारों तरफ धुआं मर गया।

मुझे सबसे ज्यादा चिंता अपनी पत्नी की थी और मैं लगातार उन्हें आवाज लगाकर बाहर आने के लिए कह भी रहा था। हादसे की बात करें तो दलद की पत्नी बीना अजीज ने भी उस मुश्किल घड़ी में हिम्मत दिखाई। आग और धुएं से बचने के लिए वह बाथरूम की तरफ भागी और तुरंत शावर चालू कर दिया। इसके बाद उन्होंने खिड़की से बाहर मदद के लिए आवाज लगाई। तभी एक पड़ोसी ने सीढ़ी लगाकर उन्हें खिड़की के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला और इस तरह बीना की जान बची। हालांकि राहत की बात यह रही कि यह खबर मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बिजली का कनेक्शन काटा गया और करीब 1 घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया।

धएं की वजह से तलत अजीज, उनकी पत्नी बीना, दोनों बेटे शायन और अदनान और सिकंदर सिंह को अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती तौर पर अदनान की हालत सीरियस बताई गई और उन्हें आईसीयू में रखा गया। हालांकि इलाज के बाद शनिवार को सभी को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई। जानकारी के लिए आपको बता दें इस आग में सोफा, एसी, बिजली की वायरिंग, हारमोनियम, पेंटिंग्स और घर का कई कीमती सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक करीब 40 साल से इस घर में रह रहे तैलत अजीज का परिवार अब घर के दोबारा ठीक होने तक होटल में रहेगा। इस मुश्किल वक्त में सिंगर ने फायर ब्रिगेड, पुलिस, एंबुलेंस और पड़ोसियों का शुक्रिया अदा भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *