फिर सवालों के घेरे में आई हिना खान। अक्षरा को सुनाई खरी-खोटी। एक्ट्रेसेस के बीच की चर्चा। शिल्पा शिंद का नाम लेकर मच गया बवाल। समाज सेवा को लेकर भिड़ गई एक्ट्रेस। स्टेटमेंट हो रहा इंटरनेट पर वायरल। टीवी की दुनिया में कैट फाइट कोई नई बात नहीं है। लेकिन जब सालों पुरानी दुश्मनी अचानक समाज सेवा जैसे मुद्दों पर सामने आ जाए तो मामला थोड़ा ज्यादा दिलचस्प हो जाता है।
कुछ ऐसा ही हुआ। अर्शी खान और हिना खान के बीच दोनों की पुरानी तकरार एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है और इस बार अर्शी ने हिना की सोशल सर्विस को लेकर सीधे सवाल कर दिए हैं। सवाल ऐसा कि सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई। आखिर अर्शी को हिना से इतनी शिकायत क्यों है? पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं।
दरअसल अर्शी खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में हिना खान और शिल्पा शिंद के समाज सेवा से जुड़े कामों पर अपनी राय रखी। बातचीत के दौरान जब हिना के नाम का जिक्र आया तो अर्शी ने साफ कह दिया कि वह उनका नाम तक लेना पसंद नहीं करती। इसके बाद उन्होंने हिना की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर कोई सेलिब्रिटी खुद को इतना अमीर और बड़ा मानता है तो उसे जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
मामला तब और गमा गया जब अर्शी ने हिना से असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद को लेकर सवाल कर दिया। उनका कहना था कि अगर किसी के पास इतना पैसा है और वह खुद को एक अच्छा इंसान भी मानता है तो मुश्किल वक्त में जरूरतमंदों के लिए दान करना चाहिए।
एक्ट्रेस ने खासतौर पर सवाल उठाया कि असम में इतनी बड़ी समस्या के बीच सेलिब्रिटीज मदद के लिए आगे क्यों नहीं आते? यहीं से बात शिल्पा शिंद तक पहुंच गई।
अर्शी ने हिना और शिल्पा की सोशल सर्विस की तुलना करते हुए कहा कि दोनों के काम करने के तरीके में बहुत फर्क है। उन्होंने शिल्पा के बुजुर्ग महिलाओं के लिए किए जा रहे काम का जिक्र भी किया और कहा कि शिल्पा जरूरतमंद महिलाओं को अपने शेल्टर में जगह देने जैसे काम कर रही हैं। अर्शी के मुताबिक करना और करवाना दोनों में जमीन आसमान का फर्क होता है।
हिना को लेकर अर्शी ने हैंडपंप वाली बात पर भी अपनी राय रखी। दरअसल हिना ने पहले बताया था कि से जूझने के दौरान कुछ फैंस ने उनके नाम पर हैंडपंप लगवाए थे ताकि लोग पानी पी सकें और उन्हें दुआएं दें। इस बात को लेकर अलग-अलग दावे भी सामने आए। अर्शी ने इसी मुद्दे पर तंज कसते हुए दावा किया कि हैंडपंप हिना ने नहीं बल्कि उनके फैंस ने उनके नाम पर लगवाए थे। वैसे अर्शी और हिना की दुश्मनी आज की नहीं है।
दोनों की भिड़ंत साल 2017 में बिग बॉस 11 के दौरान खूब चर्चा में आई थी। राशन को लेकर बहस से लेकर कंबल फेंकने तक दोनों के बीच कई बार ऐसा बवाल हुआ कि घर का माहौल गमा गया था। हिना और अर्शी के बीच उस वक्त की कड़वाहट इतनी गहरी थी कि शो खत्म होने के बाद भी सालों तक दोनों के रिश्ते ठीक नहीं हो सके।