मनोज बाजपेयी अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. अपने हर किरदार को पर्दे पर रियल दिखाने के लिए उसमें जान फूंक देते हैं. लेकिन एक फिल्म के दौरान उन्हें कुछ ऐसा एक्सपीरियंस मिला था, जिसे सुनकर आज भी लोगों को हैरानी होती है. फिल्म की तैयारी के दौरान मनोज एक असली डकैत के साथ वक्त बिताते थे. वह डकैत उनके साथ कार में भी सफर करता था और हर वक्त बेहद सतर्क रहता था. कभी ड्राइवर से तेज गाड़ी चलाने को कहता, तो अगले ही पल धीरे करने की हिदायत देता.
बॉलीवुड के शानदार एक्टर मनोज बाजपेयी का एक्टिंग में कोई सानी नहीं है. वह अपने किरदारों में जान डालने के लिए जाने जाते हैं.अपने हर किरदार पर वह खूब मेहनत करते हैं. फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ में भी अपने रोल के लिए उन्होंने जी जान लगा दी थी. इस फिल्म के लिए वह असली डकैत मान सिंह को करीब से देखने और उन्हें समझने के लिए उनके साथ भी रहे
इस बात का खुलासा खुद मनोज बाजपेयी ने कपिल शर्मा के शो में किया था. उनका एक पुराना वीडियो क्लिप फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मनोज ने अपने साथ हुए इस किस्से का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था उनका वो पल वो आज तक भूल नहीं पाए हैं.रोल के लिए डकेत संग गुजारे थे दिनवायरल हो रहे इस वीडियो में कपिल शर्मा ने मनोज बाजपेयी से पूछा था कि क्या कभी उनका किसी डकैत से सामना हुआ है
.इस सवाल के सुनते ही उन्होंने अपना पुराना एक्सपीरियंस शेयर किया. मनोज ने बताया कि ‘बैंडिट क्वीन’ के दिनों को वह अब तक नहीं भूल पाए हैं. उन्होंने बताया कि फिल्म के निर्देशक शेखर कपूर ने उन्हें डकैत मान सिंह को करीब से देखने और उसके तौर-तरीकों को समझने की जिम्मेदारी दी थी.इसलिए वह डकेत मान सिंह को फॉलो करते थे और उसके साथ वक्त भी बिताते थे. पैकअप के बाद टीम के लौटते हुए अंधेरा हो जाता था, तब भी मान सिंह उनके साथ गाड़ी में आता था.
बता दें कि मनोज बाजपेयी ने शेखर कपूर की फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ में काम किया था. ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी और यह फूलन देवी की जिंदगी पर आधारित थी. फिल्म में सीमा बिस्वास ने फूलन देवी का किरदार निभाया था, जिसे उनके करियर की बेहद यादगार भूमिकाओं में गिना जाता है.फिल्म ने फूलन देवी की जिंदगी के कई बेहद मुश्किल और विवादित पहलुओं को पर्दे पर उतारा था