बिखरे और गंदे बाल, लंबी दाढ़ी, बदन पर फटे पुराने कपड़े, बेजान सा चेहरा और हाथ में कटोरा। आमतौर पर सड़कों पर हमें भिखारी ऐसे ही दिखते हैं ना? जी हां, ऐसे ही दिखते हैं। मुंबई की सड़कों पर एक ऐसा ही भिखारी लोगों से मदद मांगता नजर आया।
लेकिन जब इस शख्स की असल पहचान सामने आई तो हर कोई दंक रह गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीरें मुंबई के घाट कोपर रेलवे स्टेशन के आसपास की बताई जा रही है। भिखारी के वेश में नजर आ रहे शख्स हैं बीजेपी के विधायक पराग शाह।
कैसे वह कभी सड़क किनारे बैठते हैं तो कभी लोगों से मदद मांगते हैं। इस दौरान किसी ने उन्हें किसी ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया तो किसी ने मदद का हाथ बढ़ाया। इसके बाद एक दुकान पर जब उन्हें खाना मिला तो सड़क किनारे ही बैठकर वे खाना खाने लगते हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर एक करोड़पति विधायक को भिखारी बनने की जरूरत क्यों पड़ी?
2024 के विधानसभाचुनाव के हालफनामे के मुताबिक पराग शाह के पास ₹300 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। अभी घाट कोपर इष्ट विधानसभा सीट से वे विधायक हैं। यानी कि सड़क पर जिस शख्स जिस शख्स के को लोग जरूरतमंद समझ रहे हैं, उसकी असली जिंदगी इससे बिल्कुल ही उलट है। पराग शाह के मुताबिक यह प्रयोग किसी राजनीतिक प्रचार या कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था। बल्कि जैन धर्मुरु नम्र मुनि महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी पहचान छिपाई और कुछ समय के लिए जरूरतमंद इंसान की जिंदगी को करीब से महसूस करने की कोशिश की।
पराग शाह ने भिखारी अवतार के लिए बकायदा मेकओवर कराया ताकि वो ताकि वह पूरी तरह से एक भिखारी के रूप में नजर आए। फराग शाह ने इस पूरे प्रयोग को जिंदगी के एक सबक के तौर पर बताया है। उनके मुताबिक जब इंसान के पास पद, पैसा और पहचान नहीं होती तब समाज उसे किस नजर से देखता है, यह अनुभव करनाजरूरी था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में भी इस घटना की अब चर्चा हो रही है।