Cli

ऐश्वर्या के घर का दरवाज़ा खटखटाते रहे सलमान और फिर….क्या हुआ था उस रात? जानकर उड़ जाएंगे होश।

Uncategorized

आधी रात घर का दरवाजा पीटते रहे सलमान। आखिर क्या हुआ उस रात? गुस्से से क्यों तिलमिलाई ऐश्वर्या राय? दरवाजा खुलवाने की कोशिश में घायल हुआ भाईजान का हाथ। 12:00 से 3:00 बजे तक चला हंगामा। बड़ी वजह आई सामने। बात सुन हैरान रह गए फैंस। सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को भला कौन नहीं जानता। एक वक्त था जब दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करती थी। फिल्म हम दिल दे चुके सनम में साथ नजर आए सलमान और ऐश्वर्या की नजदीकियों कीचर्चा भी खूब हुए।

लेकिन इस प्यार की कहानी में एक ऐसा मोड़ आया जिसने दोनों के रिश्ते को हमेशा के लिए बदल दिया। एक रात जब सलमान ऐश्वर्या के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाते रहे। इस किस्से को सुन फैंस के मन में भी सवाल है कि आखिर उस रात क्या हुआ था? और ऐश्वर्या ने दरवाजा खोलने से मना क्यों किया? तो चलिए आपको यह पूरी बात विस्तार से बताते हैं।

दरअसल यह बात नवंबर 2001 की बताई जाती है। उस वक्त सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक दूसरे को डेट कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान देर रात ऐश्वर्या के मुंबई स्थित अपार्टमेंट पहुंचे। बताया जाता है कि वह रात करीब 12:00 बजे से सुबह 3:00 बजे तक उनका दरवाजा खटखटाते रहे।

ऐश्वर्या उस समय सो रही थी और शुरुआत में उन्हें बाहर हो रहे हंगामे का पता नहीं चला। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सलमान उस रात ऐश्वर्या से शादी को लेकर जवाब चाहते थे। दोनों के रिश्ते में पहले से तनाव की खबरें थी। सलमान शादी के लिए सीरियस थे जबकि ऐश्वर्या उस समय अपने करियर पर ध्यान देना चाहती थी और जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मतभेद बढ़ने की खबर भी सामने आई।

इतना ही नहीं, यह भी कहा जाता है कि दरवाजा ना खुलने पर सलमान गुस्से और बेचैनी में उसे लगातार पीटते रहे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा करते हुए उनके हाथों से खून तक निकलने लगा था। यह भी दावा किया गया कि उन्होंने इमारत से कूदने की धमकी दी थी। बाद में ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में इस रिश्ते के दौरान अपने साथ हुए बर्ताव को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि सलमान के व्यवहार से मुझे तकलीफ हुई और मैं इस रिश्ते से बाहर निकलना चाहती थी।

इसके अलावा ऐश्वर्या के पिता ने भी सलमान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। सलमान ने बाद में इस घटना को स्वीकार करते हुए कहा था कि मीडिया ने इसे बढ़ा चढ़ाकर पेश किया। लेकिन उन्होंने यह भी माना कि ऐश्वर्या के पिता का नाराज होना और शिकायत कराना गलत नहीं था।

इस घटना के बाद दोनों के रिश्ते में आई दरार और गहरी होती गई। फिर कुछ समय बाद सलमान और ऐश्वर्या अलग हो गए। उनकी लव स्टोरी भले ही पर्दे पर खूबसूरत लगी हो, लेकिन असल जिंदगी में इसका अंत बेहद मुश्किल और विवादों से भरा रहा। आज भी यह किस्सा बॉलीवुड के सबसे चर्चित रिश्तों में गिना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *