वैसे तो अरशद वारसी किसी बयान बाजी में फसते नही, नही वो हर छोटी बात पर बयान देते फिरते है। लेकिन इस बार अरशद न बयान दिया है और बहस शुरू कर दी है वो भी कंगना रनौत के साथ।
जी एक्टर ने स्टार किड्स के साथ हो रहे बरताव को लेकर बात की।बॉलीवुड में स्टार किड को लेकर बहस काफी सालों से चल रही है. साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की के बाद, ये चर्चा और भी ज्यादा होने लगी है. कई स्टारकिड्स को बेवजह ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. हाल ही में अरशद वारसी ने इस मुद्दे पर बात की और अपना पक्ष रखा, जिसमें उन्होंने बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत का भी जिक्र किया.
अरशद ने फिल्मीज्ञान संग बातचीत में पर होने वाली बहस पर कहा कि वो जब इस इंडस्ट्री में आए थे, तब ये चर्चा नहीं होती थी. इसकी शुरुआत कंगना रनौत से हुई. एक्टर ने कहा- मुझे से कोई दिक्कत नहीं है, मैं उनसे बेहद प्यार करता हूं. जब मैं फिल्मों में आया था, तब ये टॉपिक नहीं था. इसकी शुरुआत कंगना से हुई, वो ये आइडिया लेकर पहले आई थीं और फिर ये मुद्दा बड़ा होने लगा और सभी ने बात करनी शुरू की.
हां इंडस्ट्री में है, लेकिन क्या इससे मुझे कोई फर्क पड़ता है? नहीं, क्योंकि मेरा दिल कहता है कि आप कितने टैलेंटेड हैं अंत में वही चीज निर्भर करती है. उसी के दम पर आप आगे भी जाने वाले हो. साथ ही साथ मैं ये भी समझता हूं कि किसी भी स्टारकिड के लिए इंडस्ट्री में सर्वाइव करना आसान नहीं है. उनसे कई ज्यादा उम्मीदें रहती हैं