Cli

सुनीता आहूजा के घर बाप्पा के स्वागत में गोविंदा क्यों नहीं हुए शामिल?

Uncategorized

सुनीता आहूजा और गोविंदा के बीच पिछले कुछ वक्त से समस्याएं चल रही है। इन परेशानियों के बीच सुनीता आूजा ने आज यानी सोमवार को अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया। सुनीता के साथ इस मौके पर उनके बच्चे भी नजर आए। वहीं गोविंदा फैमिली के साथ नजर नहीं आए। सुनीता ने बताया कि आखिर क्यों गोविंदा इस मौके पर शामिल नहीं हो पाए।

उन्होंने कहा कि गोविंदा अभी भारत में नहीं है। न्यूज़ एजेंसी एनआई से खास बातचीत में सुनीता ने बताया कि हर साल गोविंदा उनके बेटे यशवर्धन बप्पा को लेकर घर आते हैं। लेकिन इस बार सुनीता खुद बप्पा को लेने गई। सुनीता आूजा बेटे यश के साथ बप्पा को घर लेकर आई। सुनीता आूजा ने कहा, इस बार मैं गणपति को घर पर बहुत नाच गाने के साथ लेकर आई। वैसे तो गोविंदा जी और यशवर्धन बप्पा को लेकर आते थे।

पिछले एक साल में बप्पा ने मुझे बहुत फेम दिया है। मैं कड़ी मेहनत की और मेरे लिए चीजें काफी अच्छी रही है। तो मैंने तय किया है कि इस बार मैं खुद बप्पा को अपने हाथों से लेकर आऊंगी। इसी बातचीत के दौरान सुनीता ने कहा, गणपति का ट्रेडिशन मेरी दिवंगत सास निर्मला देवी ने शुरू किया था। मैंने हमेशा से कहा है कि मैं जब तक जिंदा रहूंगी, मैं हर साल गणपति बप्पा को लाऊंगी। यह तब से चल रहा है और यह चलता रहेगा जब तक मैं रहूंगी।

सुनीता ने इस दौरान इस सवाल का भी जवाब दिया कि गोविंदा इस मौके पर परिवार के साथ क्यों नहीं दिख रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए सुनीता ने बताया गोविंदा जी अमेरिका में हैं। वह रात में वापस आएंगे। अगर वह थके हुए होंगे तो वे आज दर्शन के लिए नहीं आ पाएंगे और कल आएंगे। यह उनका घर है तो उन्हें आना ही पड़ेगा। सुनीता आहुजा ने बताया कि वह बप्पा को डेढ़ दिन के लिए घर लेकर आती हैं। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *