बॉलीवुड में मातम के बीच एक वायरल वीडियो ने बवाल मचा दिया है। आखिर जानेमाने डायरेक्टर संजय गुप्ता के निधन के बाद उनकी बेटी ने पप्राजी को मिडिल फिंगर का इशारा जो किया है। जी हां, जरा सोचिए एक तरफ घर में पिता की अर्थी उठी हो। पूरे परिवार गहरे सदमे में हो। बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स अपने दोस्त को आखिरी विदाई दे रहे हो।
किसी की आंखों में आंसू हो तो कोई अपने दोस्त को खोने का गम बर्दाश्त ना कर पा रहा हो। लेकिन इसी गमगीन माहौल के बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। तो संजय गुप्ता की मौत के बाद जो वीडियो इंटरनेट पर सामने आया उसमें एक लड़की कार में बैठकर पेप्राज़ी को मिडिल फिंगर दिखाती नजर आती है। इतना ही नहीं वो कैमरों के सामने जोर-जोर से हंस भी रही थी। बस फिर क्या था? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही सवालों की बाढ़ आ गई। लोगों ने इसे लेकर नाराजगी भी जाहिर करना शुरू कर दिया। तो आपको बताएं कि 31 अक्टूबर को मुंबई के बरसोवा श्मशान घाट पर संजय का अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड के कई जानेमाने चेहरे पहुंचे थे। अभिषेक बच्चन, फरा खान, राकेश रोशन, फरदीन खान जैसे स्टार्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं उनके करीबी दोस्तों रौनित और रोहित रॉय को भी इस दौरान बेहद भावुक देखा गया। क्योंकि दोस्त को हमेशा के लिए खोने का दर्द उनके चेहरे पर किसी से छुप नहीं पा रहा था।
किसी के लिए भी यकीन करना मुश्किल था कि जिस इंसान के साथ कभी हंसीज़ाक और फिल्मों की बातें हो रही थी वो अब इस दुनिया में नहीं रहा। लेकिन इसी अंतिम यात्रा के दौरान एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर अलग ही विवाद खड़ा कर दिया। तो हुआ यूं कि एक पेपराज़िया अकाउंट ने एक वीडियो को शेयर किया। जिसमें कार की पिछली सीट पर बैठी एक लड़की कैमरों की तरफ मिडिल फिंगर दिखा रही थी। वो अपना चेहरा कपड़े से छिपाती है और खूब जोर-जोर से हंसती है। कार में मौजूद ड्राइवर भी उन्हें रोकने की कोशिश करता हुआ नजर आता है लेकिन वो नहीं मानती और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है।
कई यूज़र्स ने पूछा है कि आखिर ऐसे मौके पर इस तरह का व्यवहार क्यों किया जा रहा है? कुछ लोगों ने इसे बेहद ही खराब व्यवहार बताया और इस वीडियो को देखकर शुरुआत में दावा किया गया कि इस क्लिप में दिखाई दे रही लड़की संजय गुप्ता की बेटी दलाई है। लेकिन लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में साफ हुआ है कि वायरल वीडियो में दिखाई दी लड़की संजय गुप्ता की बेटी दलाई नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक संजय की बेटी की उम्र 13 साल है। जबकि वीडियो में नजर आई लड़की उम्र में काफी बड़ी दिख रही है। दूसरी न्यूज़ रिपोर्ट्स में भी लड़की की पहचान की पुष्टि नहीं की गई। यानी कि जिस वीडियो के आधार पर संजय गुप्ता की बेटी को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा था।
उस दावे की कंफर्मेशन नहीं हुई और इस वीडियो में संजय की बेटी दलालई ही थी। इस बात की कंफर्मेशन नहीं दी जा सकती। दूसरी तरफ आपको बताएं कि बॉलीवुड के जानेमाने फिल्म मेकर संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर 2026 को मुंबई में 57 साल की उम्र में निधन हो गया था। शुरुआती पुलिस जानकारी के मुताबिक वो रात में अपने घर के अंदर गिर पड़े थे। गिरने के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगी। अगले दिन सुबह परिवार को इस हादसे का पता चला और उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके और इस अचानक हुई मौत की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बताएं तो संजय गुप्ता की पत्नी का नाम अनुराधा लेखी है। दोनों के दो बच्चे हैं बेटा शिवांश और बेटी दिलाई।
संजय अपने परिवार के काफी करीब बताए जाते थे। निधन से पहले बेटी के साथ उनका एक आखिरी पोस्ट भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें वह बेटी को लेगो सेट बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो संजय गुप्ता सिर्फ एक फिल्म मेकर नहीं थे बल्कि हिंदी सिनेमा में एक्शन और क्राइम फिल्मों की अपनी अलग पहचान बनाने वाले डायरेक्टर थे कांटे शूट आउटेड लोखनवाला शूट आउटेड वडाला काबिल और मुंबई सागा जैसी फिल्म्स के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। उनकी फिल्मों में एक्शन, क्राइम और दमदार किरदारों का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलता था। उन्होंने अपने काम से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई थी और आज वही फिल्म इंडस्ट्री उन्हें नम आंखों से याद कर रही है। सोचिए एक ऐसा इंसान जिसने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा सिनेमा को दिया। जिसने कई कलाकारों के साथ काम किया जिसके दोस्त उसके अंतिम विदाई पर आंसू नहीं रोक पाए।