स्वरा भास्कर के बाद अब शर्मिला टैगोर के एक स्टेटमेंट पर कंट्रोवर्सी खड़ी हो गई है। यह स्टेटमेंट शर्मिला टैगोर ने कुछ दिनों पहले दिया था जिसमें उन्होंने कहा कि वंदे मातरम जो सॉन्ग है उस सॉन्ग के पहले दो अंतरे ही बजाने चाहिए क्योंकि आगे के अंतरों में काली मां और दुर्गा मां का जिक्र है।
हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं जो सिर्फ एक ही ईश्वर को मानते हैं। कई सारे ईश्वरों को नहीं मानते हैं। उन लोगों के लिए मां काली, मां दुर्गा हर एक भगवान का नाम लेना मुश्किल हो जाएगा। शायद वो लोग यह सारे नाम नहीं लेना चाहे क्योंकि वो एक ही ईश्वर को फॉलो करते हैं। ऐसे में मेरा कहना है कि वंदे मातरम के पहले दो अंतर ही चलाए जाने चाहिए। वो बहुत ही खूबसूरत है। अब शर्मिला टैगोर की इस टिप्पणी पर भड़के हैं एक्टर मुकेश खन्ना। मुकेश खन्ना ने उन्हें आयशा बेगम कह कर बुलाया है और कहा है कि अब आप आयशा बेगम बनकर बात कर रही हैं।
आपको मुस्लिम धर्म तो समझ आ रहा है लेकिन क्या हिंदू धर्म आप भूल गई हैं। आपको शर्म आनी चाहिए। आप खुद बंगाल में पली बड़ी है। बंगाली फिल्मों में आपने काम किया है। वहां मां काली और मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इतने टाइम आपको समझ नहीं आया और अब आपको समझ आ रहा है कि दूसरे धर्म वाला इसे एक्सेप्ट नहीं करेगा। यह बात आपको पहले क्यों नहीं समझ आई? पटौदी के साथ शादी के बाद ही आपको यह बात क्यों समझ आई?
अब आपको मालूम पड़ा क्या कि मुस्लिम धर्म भी है। अरे ये लोग तो मानते ही नहीं। यह लोग तो अल्लाह को मानते हैं। कुछ इस तरह से मुकेश खन्ना ने यह स्टेटमेंट दिया है शर्मिला टैगोर पर। मुकेश खन्ना का यह स्टेटमेंट लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और अब सोशल मीडिया पर शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान और उनके बच्चों के जो नाम रखे गए हैं उसकी चर्चा एक बार फिर से शुरू हो हो गई।