Cli

मिथुन चक्रबर्ती के इस फेमस गाने को चीन ने स्कूल प्रेयर क्यो बनाया?

Uncategorized

डिस्को डांसर रूस, जापान, कजाकिस्तान, अफ्रीका और कई अन्य देशों में एक बहुत बड़ी सुपरडुपर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म की सफलता ने मिथुन दा को अमिताभ से भी बड़ा अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार बना दिया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिथुन से पहले किसी भी अभिनेता को इतनी बड़ी सफलता हासिल नहीं हुई थी। इस फिल्म के जरिए पूरी दुनिया में मिथुन ने केवल फैंस ही कमाए, जो कि किसी भी अभिनेता के लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है।

डिस्को डांसर फिल्म ने ऐसे रिकॉर्ड बनाए थे जिन्हें बॉलीवुड के किसी भी अन्य अभिनेता के लिए तोड़ना एवरेस्ट चढ़ने जितना कठिन था। और जब यह फिल्म दुनिया भर में धूम मचाते हुए रूस से चीन पहुँची, तो एक अविश्वसनीय घटना घटी। यहाँ भी इस फिल्म ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा कर लिया।

चीन में इस फिल्म ने वहाँ की हर फिल्म पर अपना प्रभाव छोड़ा और उस साल यह वहाँ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। चीन में इस फिल्म के सभी गाने बहुत लोकप्रिय हुए थे, लेकिन एक गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। यह गाना था “जिमी आ जा आ जा”। इस गाने की लोकप्रियता को देखकर वहाँ की सरकार ने इस गाने को सुना और एक अजीबोगरीब वाकया हुआ। इसके बाद इस गाने को वहाँ के सबसे बड़े पुरस्कार ‘गोल्डन ग्लोब अवार्ड’ से सम्मानित किया गया और सरकार ने यह फैसला किया कि चीन के हर नर्सरी स्कूल में प्रार्थना के साथ यह गाना गाया जाना चाहिए।

इसके पीछे यह वजह बताई गई कि इस गाने को रोजाना गाने से वहाँ के छोटे बच्चों का उच्चारण साफ होगा और वे चीनी भाषा को और अधिक तेजी से व बेहतर तरीके से बोल सकेंगे। इसलिए इसी वैज्ञानिक कारण के चलते यह गाना चीन का प्रेयर सॉन्ग यानी प्रार्थना संगीत बन गया। यही वजह है कि आज भी वहाँ चीन के हर नर्सरी स्कूल में प्रार्थना के साथ यह गाना गाया जाता है। तो आप समझ ही गए होंगे कि मिथुन दा का यह स्टारडम कई देशों में फैला हुआ था, जो किसी भी अभिनेता के लिए एक बड़ी मिसाल है। मिथुन चक्रवर्ती आज भी कई देशों में

उतने ही लोकप्रिय हैं जितने वे उस दौर में हुआ करते थे। रूस में उनकी फैन फॉलोइंग का आलम यह है कि उस दौर में जो लड़कियाँ उनकी फैन थीं, बाद में उनकी बेटियाँ भी उनकी फैन बनीं और आज उनकी पोतियाँ भी मिथुन दा की दीवानी हैं। यही है मिथुन चक्रवर्ती का ग्लोबल स्टारडम। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी और वीडियो पसंद आया होगा। इसलिए वीडियो को लाइक करें और चैनल को सब्सक्राइब करें। धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *