क्या वाकई किसी गैंग के पास 7000 शूटर हो सकते हैं? क्या सच में एक गैंगस्टर खुलेआम यह कह सकता है कि दो मारोगे तो 200 की फौज तैयार है? टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में अब एक नया ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो में खुद को गैंगस्टर अनिल पंडित बताने वाला शख्स ना सिर्फ हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा करता है बल्कि बॉलीवुड और सलमान खान को लेकर भी खुली धमकियां देता सुनाई देता है।
लेकिन सवाल यह है कि आखिर इस ऑडियो में ऐसा क्या है जिसने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है और कौन है अनिल पंडित जिसका नाम अचानक पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुए हमले के बाद जांच अभी जारी ही थी कि इसी बीच एक कठित ऑडियो क्लिप सामने आ गई। इस ऑडियो में खुद को अनिल पंडित बताने वाला शख्स हमले की जिम्मेदारी लेते हुए सुनाई देता है। साथ ही वह दावा करता है कि उसके पास हजारों शूटर हैं और अगर उसके लोगों पर कार्यवाही हुई तो और लोग मैदान में उतर जाएंगे। हालांकि इस ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और जांच एजेंसियां इसकी सत्यता की पड़ताल कर रही हैं।
ऑडियो में टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले का जिक्र किया गया है। दावा किया गया कि अभिनेता को पहले भी चेतावनी दी गई थी लेकिन उन्होंने उसे नजरअंदाज कर दिया। इसके साथ ही फिल्म इंडस्ट्री और खासतौर पर सलमान खान को लेकर भी धमकी भरे बयान दिए गए हैं। अब यहां से कहानी और दिलचस्प हो जाती है। [संगीत] रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल पंडित हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है। उसका नाम पिछले कुछ महीनों में कई फायरिंग और रंगदारी के मामलों में सामने आ चुका है। जांच एजेंसियों का मानना है कि वह विदेश खासकर अमेरिका से ऑपरेट कर रहा है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सामने आए दावों में कहा गया कि इस वारदात के पीछे लॉरेंस गैंग का हाथ हो सकता है।
इसे लेकर पुलिस कई एंगल से जांच भी कर रही है। इस मामले में एक और बड़ा अपडेट तब आया जब फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध शूटर राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किए गए। पुलिस के अनुसार यह आरोपी ट्रेन के जरिए नेपाल भागने की तैयारी में थे। लेकिन समय रहते उन्हें पकड़ लिया गया। यानी एक तरफ पुलिस शूटरों से पूछताछ कर रही है तो दूसरी तरफ इस वायरल ऑडियो के जरिए किए गए दावों की भी जांच की जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ डर फैलाने की कोशिश है या फिर इसके पीछे कोई बड़ा गैंग नेटवर्क काम कर रहा है।
इसी जवाब की तलाश अब जांच एजेंसियां कर रही हैं। एक ऑडियो वायरल 70 हजार शूटरों का दावा बॉलीवुड को धमकी और टाइगर श्रॉफ पर हमला यह मामला सिर्फ एक फायरिंग की घटना तक सीमित नहीं रह गया है। अब सब की नजर इस बात पर है कि जांच में इस ऑडियो की सच्चाई क्या निकल कर सामने आती है और क्या इसके पीछे का पूरा नेटवर्क बेनकाब हो पाएगा। फिलहाल सवाल ज्यादा हैं, जवाब कम, लेकिन इस केस का हर नया खुलासा कहानी को और भी ज्यादा रहस्यमई बनाता जा रहा