Cli

तबू ने एक गाने के लिए सरोज खान को कुछ ऐसा गिफ्ट दिया कि सब हैरान हो गए!

Uncategorized

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) दशकों तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट गानों और हुक स्टेप्स के पीछे का चेहरा थीं। चोली के पीछे से लेकर, चने के खेत में या धक-धक तक, यह लिस्ट काफी लंबी है। लेकिन एक उनका एक गाना ऐसा था जिसके खत्म होने के बाद तब्बू ने उन्हें सोने की चूड़ियां दिए थे

आशा भोसले ने दी थी कल्ट गाने को आवाजयह गाना था फिल्म ‘तक्षक’ (Takshak) का हिट बॉलीवुड नंबर ‘रंग दे’ (Rang De), जिसमें बेहद टैलेंटेड और अवॉर्ड-विनिंग एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) नजर आई थीं। तब्बू को स्क्रीन पर गानों में डांस करते देखना बहुत कम ही देखने को मिलता है, और ऐसी ही एक परफॉर्मेंस उन्होंने ‘रंग दे’ गाने में दी थी, जिसे आशा भोसले (Asha Bhosle) ने गाया था। इस परफॉर्मेंस ने उनके फैन्स को काफी इम्प्रेस किया था। दर्शक आज भी इस गाने को याद करते हैं।

तब्बू ने सरोज खान को दी थी सोने की चूड़ियांमशहूर डांसर रुबीना खान, जो सरोज खान के ग्रुप का हिस्सा थीं, उन्होंने ‘बॉलीवुड ठिकाना’ को बताया कि गाना पूरा होने के बाद, तब्बू ने सरोज जी को सोने की चूड़ियां गिफ्ट की थीं.

रुबीना ने बताया कि सिर्फ तब्बू और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ही ऐसी थीं जिन्होंने बहुत ज्यादा मेहनत की और अपनी परफॉर्मेंस में अपना 100 फीसदी दिया, और कोरियोग्राफर द्वारा सिखाए गए डांस स्टेप्स को बखूबी निभाया।

उस समय को याद करते हुए जब तब्बू ने अभी-अभी गाना पूरा किया था, ‘वह इतनी खुश थीं कि उन्होंने सरोज खान (Saroj Khan) को सोने की चूड़ियां तोहफे में दीं। उन्होंने अपने मेल असिस्टेंट को सोने की चेन और अपने को सोने का ब्रेसलेट भी तोहफे में दिया’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *