Cli

स्मृति ईरानी ने याद किए बेरोजगारी वाले दिन, पॉलिटिक्स के बाद खुद कॉल करके मांगा था काम?

Uncategorized

टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहुत ही ने एक्ट्रेस स्मृति ईरानी को घर-घर में मशहूर कर दिया था। स्मृति ईरानी को घर-घर तक पहुंचाने वाला यह सीरियल उनके लिए उस वक्त भी वरदान साबित हुआ जब वह काम की तलाश में थी। एक हालिया इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने बताया कि कैसे राजनीति में हार मिलने के बाद उन्होंने दोबारा मनोरंजन जगत में कमबैक करने का फैसला किया और बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने के उन्होंने सीधा लोगों से संपर्क करके खुद काम मांगा।

ईरानी ने बताया कि उन्होंने काम के लिए उदय शंकर को फोन किया था जो अब Jio Hotstar और स्टार के वॉइस चेयरमैन है। शंकर उस वक्त भी टीवी से जुड़े थे जब क्योंकि सास भी कभी बहुत ही का टेलीकास्ट बंद हो गया था। स्मृति ईरानी ने टाइम्स नाउ को बताया मैंने फोन उठाया और मीडिया और मनोरंजन जगत में नौकरी मांगी। मैंने कहा कि मैं बेरोजगार हूं। क्या आप मुझे काम दे सकते हैं? उन्हीं की वजह से मैंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी नौकरी खो दी थी।

फिर उन्हीं की वजह से मैंने दोबारा काम शुरू किया। खबरों की मानें तो स्मृति ईरानी की कॉल ने शंकर को चौंका दिया था। वह जानना चाहते थे कि क्या वाकई पॉलिटिक्स में इतने साल बिताने के बाद स्मृति ईरानी मनोरंजन जगत में वापसी करना चाहती हैं। वहीं स्मृति ईरानी के मुताबिक उनका काम मांगना ना तो अजीब था और ना ही इसमें शर्म करने जैसा कुछ था। उन्होंने अपने करियर के अगले पड़ाव की शुरुआत के लिए एक बहुत प्रैक्टिकल कोशिश माना।

शंकर ने यह भी पक्का किया कि ईरानी को पता हो कि टीवी पर वापसी का क्या मतलब होता है। पॉलिटिक्स में कई सालों के बाद उन्हें एक बार फिर लंबे वक्त तक काम करने और सेट पर काम के बिजी स्केेड्यूल के बारे में तालमेल बिठाना होगा। हालांकि स्मृति इस सबके लिए पूरी तरह तैयार थी और उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोग उनके इस फैसले से पूरी तरह हैरान थे कि अब वह दोबारा कैसे रोज मिलने वाली कमाई के आधार पर काम करेंगी। पुराने वक्त को याद करते हुए

स्मृति ईरानी ने कहा जो लोग इस काम से वाकिफ हैं वह समझते हैं कि 12 घंटे तक की शिफ्ट में काम कर सकते हैं और आप कभी भी पूरी तरह काम से फ्री नहीं होते। इसलिए उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं सेट पर बतौर एंप्लई काम करने के लिए तैयार हूं। इसमें कोई बुराई नहीं है। मुझे लगता है कि सेट पर मौजूद हर कोई थोड़ा हैरान था। लोग सोच रहे थे कि मैं दिहाड़ी पर मिलने वाली कमाई के आधार पर कैसे गुजारा करूंगी। हालांकि स्मृति ने एक बार फिर वही कमाल करके दिखाया जो उन्होंने पहले टीवी जगत में किया था। उनका शो दोबारा TRP टॉपर साबित हुआ और फैंस लगातार इस शो से जुड़े हुए हैं। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *