Cli

अयोध्या से आई दुनिया हिलाने वाली तस्वीर! मुसीबत में भारत?

Uncategorized

क्या आप जानते हैं कि भारत के खिलाफ एक नई तरह की जंग शुरू हुई है। यह जंग देश के अंदर से लड़ी जा रही है। अगर जल्द ही एक्शन नहीं लिया गया तो भारत बहुत बड़ी मुश्किल में फंस जाएगा। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस जंग में कपड़ों का इस्तेमाल किया जा रहा है। एक तरफ सेना की नकली वर्दी बनाने का कपड़ा मिला है तो दूसरी तरफ अयोध्या में भगवा कुर्ता मिला है।

इस भगवा कुर्ते का सच आपको हिला कर रख देगा। भारत की संसद में जब भगवा कपड़े पहनकर हिंदुओं और खासतौर पर ब्राह्मणों को बदनाम किया जाता है तो इसके नतीजे गंभीर हो सकते हैं। इसी बीच अयोध्या में एक बहुत बड़ा कांड हुआ है। आप शायद जानते होंगे कि अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में एक छात्र के पास पर्ची मिली है। इस पर्ची में बम बनाने की विधि लिखी है। केमिकल फार्मूला लिखा है। बड़ा धमाका और उसके रिएक्शन समेत कई जानकारियां इस पर्ची में लिखी हुई हैं। अयोध्या के कॉलेज में इस तरह का पर्चा मिलने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई। जांच शुरू की गई तो एक छात्र पकड़ा गया।

इस छात्र का नाम सरफराज है जो उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का रहने वाला है। लेकिन सबसे डराने वाली बात यह है कि सरफराज के पास एक कुर्ता मिला है। उस कुर्ते पर जय श्री राम लिखा गया है। सरफराज भगवा कुर्ता और पीली धोती पहनकर अक्सर अयोध्या जाता था। जिस घर में सरफराज रहता था उस घर के मकान मालिक के मुताबिक सरफराज कुछ दोस्तों के साथ अयोध्या जाकर सरयू नदी में स्नान भी कर चुका है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरफराज को हिंदू पहनावे के साथ भेष बदलने की जरूरत क्यों पड़ी? वो भगवा कुर्ता पहनकर अयोध्या क्यों जाता था? क्या वो बड़ी साजिश को अंजाम देने वाला था? आप यहां पर बिंदुओं को जोड़ने की कोशिश कीजिए। एक तरफ सरफराज है, दूसरी तरफ बम बनाने का फार्मूला, और तीसरी तरफ भगवा कपड़े।

आप साजिश का अंदाजा लगाइए। भगवा कपड़े चुनने का खेल देखिए। मुंबई हमले के दौरान आप देख चुके हैं कि किस तरह से कलावे का इस्तेमाल किया गया था। बहरहाल अब चलते हैं राजस्थान में। यहां भी कपड़े का खतरनाक खेल चल रहा था। राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक फैक्ट्री पर छापा मारा गया है। इस फैक्ट्री में सेना और बीएसएफ की नकली वर्दी बनाने वाला कपड़ा मिला है। रेड के दौरान इस फैक्ट्री में 1000 मीटर से ज्यादा प्रतिबंधित कॉम्बैट कपड़ा, जूते और अन्य सैन्य सामान जब्त किया गया है। ऐसे ही कपड़े बीएसएफ और सेना पहनती है। कुछ दिन पहले ही बंगाल एसटीएफ ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी हमीम मंडल को पकड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमीम मंडल से कहा गया था कि तुम सेना या पुलिस की वर्दी का जुगाड़ करो। यह ड्रेस पहनकर दिल्ली के जंतरमंतर पर चल रहे सीजेपी प्रोटेस्ट में पहुंच जाओ। सोचिए अगर ऐसा हो जाता तो कितनी बड़ी तबाही मच सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *