क्या सिर्फ एक माचिस की तीली पूरे शहर को तबाह कर सकती है? अमेरिका के वाशिंगटन राज्य से आई तस्वीरें यही सवाल खड़ा कर रही है। यहां स्पोकन शहर के पास जंगल में लगी आग ने ऐसा कहर बरपाया कि देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं और आग की लपटों में घिर गया। शुरुआत में यह आग जंगल के एक हिस्से तक सीमित थी। लेकिन सूखा मौसम, तेज हवा और सूखी घास ने इसे कुछ ही घंटों में बेकाबू बना दिया।
आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 10,000 एकड़ यानी लगभग 41 कि.मी. का इलाका इसकी चपेट में आ गया। इस आग में 700 से ज्यादा इमारतें जलकर राख हो गई और 67,000 से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा। करोड़ों नहीं बल्कि अरबों डॉलर की संपत्ति का नुकसान हुआ। अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने 37 साल के एरन एफ फारीनाची को गिरफ्तार किया है। जांच के मुताबिक उसने जंगल में सूखी पत्तियां इकट्ठा की और एक सूखे पेड़ के पास आग लगाई। देखते ही देखते यही छोटी सी आग एक विशाल जंगल की आग में बदल गई।
गिरफ्तारी के समय उसके पास से कई माचिस की डब्बियां और लाइटर भी मिले। पुलिस ने अब उस पर फर्स्ट डिग्री आसन यानी जानबूझकर आग लगाने का मामला दर्ज किया है। जांच में यह भी सामने आया कि एरन का अपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है। साल 2010 में अपने पिता की हत्या के मामले में वह करीब 10 साल जेल में रह चुका है। अब उस पर अमेरिका की हालिया सबसे विनाशकारी जंगल की आग लगाने का आरोप है।
हालांकि दमकल की सैकड़ों टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी रही लेकिन तेज हवाओं और मौसम ने राहत कार्य को बेहद मुश्किल बना दिया। कई दिनों की मशक्कत के बाद हालात में कुछ सुधार आया लेकिन हजारों परिवारों की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है। वाशिंगटन की यह घटना बता रही है कि अगर जंगल में लगी आग समय रहते नहीं रोकी जाए तो उसका अंजाम कितना भयानक हो सकता है। इस खबर पर फिलहाल इतना ही। बाकी तमाम खबरों को जानने के लिए देखते रहिए india.com