Cli

नेता की डिग्री वाले कॉमेंट पर अभिजीत दीपके को कंवल सिब्बल ने लगाई फटकार, मचा बवाल!

Uncategorized

अभिजीत दीपके पर Rti अर्जी दाखिल की गई है इतना ही नही, इनके पास विदेश में पढ़ाई के पैसे कहा से आए उसको लेकर भी काफी दिनो से सवाल उठ रहा है।जिसके जवाब में उन्होंने नेताओं की डिग्री दिखाने की बात की थी। उनका कहना था की अगर नेता लोग अपनी डिग्री दिखाते है तो वो उनकी स्कूलरशिप लेटर दिखाएंगे।

अब उनके इस रवैए पर दिग्गज लोगो ने प्रतिक्रिया की है।दिपके के इसी कमेंट का वीडियो शेयर करते हुए कंवल सिब्बल ने एक्स पर खास पोस्ट लिखी है।

पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने अभिजीत दिपके के डिग्री वाले कमेंट पर सवाल उठाए। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘इस कमेंट में हो सकता है कि यह अंश पूरी तस्वीर न दिखाए। लेकिन इससे ऐसा लगता है कि वह खुद को भारत के नेता के बराबर और उनका प्रतिद्वंद्वी मानता है।’

बता दे की कंवल सिब्बल, जाने-माने रिटायर्ड राजनयिक और पूर्व विदेश सचिव रहे हैं। सिब्बल तुर्की, मिस्र, फ्रांस और रूस में भारत के पूर्व राजदूत रह चुके हैं। उन्हें सितंबर 2023 में दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का कुलाधिपति यानी चांसलर नियुक्त किया गया था। वह 1966 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *