अब खाना हुआ महंगा पेट्रोल डीजल के बाद अब एलपीजी के दाम में हुई बढ़ोतरी। कोलकाता में 53 हुए एलपीजी।19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 42 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई है, जबकि कोलकाता में यह 53.50 रुपये महंगा होकर 3255.50 रुपये पर पहुंच गया है।
बता दे की कीमत एक कमर्शियल सिलेंडर यानी की होटल रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर की है नहीं कि घर के सिलिंडर की।
दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 42 रुपए बढ़ाए गए हैं। अब इसकी कीमत 3113.50 रुपए हो गई है। इसके साथ ही, छोटे 5 किलोग्राम वाले एफटीएल सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपए का इजाफा किया गया है, जिससे दिल्ली में अब इसकी कीमत 821.50 रुपये हो गई है।
बात पेट्रोल डीजल की करें तो केंद्र सरकार ने आज यानी 1 जून से ट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ़्यूल (ATF) पर अपनी एक्सपोर्ट ड्यूटी कम करने का एलान किया है। सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल गेन टैक्स को आधा करके 1.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। जबकि डीजल पर टैक्स को घटाकर 13.50 रुपये प्रति लीटर और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर कर को घटाकर 9.50 रुपये प्रति लीटर दिया गया है।