मशहूर टीवी एक्ट्रेस के साथ हुआ । पति पर लगाए जैसे गंभीर आरोप। सास और ननद ने छीन लिए सोने के गहने। ससुराल ने किया हीरोइन का जीना मुश्किल। एक्ट्रेस का स्टेटमेंट सुन चिंता में आ गए चाहने वाले। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अदिति शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। अपोलीना फेम एक्ट्रेस ने अपने पति अभिनीत कौशिक और उनके परिवार पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं जिन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया है।
अदिति ने मानसिक और शारीरिक से लेकर गहने छीनने तक के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अदिति ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में अपने पति अभिनीत कौशिक, सास उर्मिला कौशिक और ननद कीर्ति कौशिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
एक्ट्रेस का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उनके साथ गलत बर्ताव शुरू हो गया था। शुरुआत छोटी-छोटी बातों से हुई लेकिन धीरे-धीरे हालात इतने बिगड़ गई कि मामला तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। अदिति का कहना है कि शादी के बाद उन्हें सिर्फ मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक और इमोशनल का सामना भी करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति अक्सर उन पर शक करते थे।
उनका मोबाइल फोन चेक करते थे। उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाते थे। यहां तक कि उन्हें अपने माता-पिता से बात करने और उनके कांटेक्ट में रहने से भी रोका करते थे।
इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके पति घर के खर्चों में मदद करने की बजाय उनसे ही पैसे लेते थे। वहीं उनकी सास पर आरोप है कि शादी में मिले सोने के गहने और दूसरे कीमती सामान उन्होंने अपने पास रख लिए हैं।
एफआईआर में यह दावा किया गया है कि जब भी घर में झगड़ा होता था तब सास और ननद बीच बचाव करने की बजाय पति का साथ देती थी। अदिति का कहना है कि उन्हें घर में लगातार अनसेफ और अकेला महसूस कराया गया।
जानकारी के लिए आपको बता दें अदिति शर्मा और अभिनीत कौशिक की पहली मुलाकात जून 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास के दौरान हुई थी। वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 12 नवंबर 2024 को अपने घर पर प्राइवेटली गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और शादी के करीब 4 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए।
अब शादी टूटने के बाद अदिति ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है और अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दूसरी तरफ इस मामले में अभी जांच चल रही है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कुछ लोग अदिति के सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। तो वहीं कई लोग जांच पूरी होने का इंतजार करने की बात भी कर रहे हैं। अब देखना होगा कि इस हाई प्रोफाइल मामले में आगे क्या नया मोड़ आता है।