Cli

रैपर बादशाह पर बीवी ने लगाए गंभीर आरोप,एक बयान से मचा हड़कंप!

Uncategorized

तालाब की अटकलों के बीच बादशाह की बीवी ने तोड़ी चुप्पी। शादीशुदा जिंदगी में आए तूफान के बारे में पहली बार खुलकर बोली ईशा रेखी। बादशाह के डर से अब तक चुप थी ईशा। लेकिन अब पति का सच सामने लाने का किया फैसला। सोशल मीडिया पर ईशा ने खोला बादशाह संग रिश्ते का पूरा सच। तार-तार हुई रैपर बादशाह की इज्जत।

जी हां, एक बार फिर विवादों में घिरे हैं पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह। अपने गानों के जरिए बादशाह भले ही फैंस को एंटरटेन कर रहे हो, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में भी कम ड्रामा नहीं चल रहा है। या यूं कहें कि तूफान आया हुआ है। इस बार बादशाह की दूसरी बीवी ईशा रेखी ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा है जिसने सिंगर की इज्ज़त को तार-तार कर दिया है। उनकी रेपुटेशन पर सवालिया निशान लग गया है क्योंकि इस बार ईशा ने शादी में मिले उस दर्द का खुलासा किया है जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया है।

जैसा कि सब जानते हैं कि इस साल मार्च में बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रेखी की सीक्रेट शादी के कुछ वीडियोस और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसके बाद यह खुलासा हुआ था कि तलाकशुदा [संगीत] सिंगर बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रेखी के साथ गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि तब बादशाह ने ईशा के साथ अपनी सीक्रेट शादी को लेकर कुछ नहीं कहा था। उन्होंने चुप्पी साधे रखी थी। इसके बाद जुलाई में ईशा ने बादशाह के साथ अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियोस से बना एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया जिसे देख कयास लगाए जाने लगे कि कपल की शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं है।

दोनों के तलाक की अटकलें लगाई जाने लगी और अब ईशा एक नए पोस्ट के जरिए अपने [संगीत] रिश्ते का सच सामने लाई हैं। ईशा ने अपने पोस्ट में साफ-साफ लिखा है कि वह लंबे वक्त से अपने पति की ताकत के डर से चुप थी। लेकिन अब उन्होंने चुप रहने की [संगीत] बजाय बोलने का फैसला किया है। ईशा ने अपने पोस्ट में लिखा है कि कुछ लड़ाईयां ऐसी होती हैं जिनके निशान बाहर से दिखाई नहीं देते। मैं लंबे समय तक चुप रही क्योंकि मुझे डर था। मुझे अपने पति के असर, ताकत और बाकी चीजों से घबराहट होती थी और मैंने खुद को यह यकीन दिला लिया था कि चुप रहना ही सबसे सुरक्षित है।

इसके आगे अपने पोस्ट में ईशा ने अब और ना डरने का जिक्र किया है। ईशा का कहना है कि वो अब यह दिखावा नहीं करेंगी कि उनके और बादशाह के बीच सब कुछ ठीक था। ईशा के मुताबिक, चुप रहने का मतलब कभी भी मंजूरी देना नहीं था। यह तो बस जिंदा रहने का एक तरीका था। आज मैं डर की बजाय हिम्मत को चुन रही हूं। हो सकता है कि मैं पूरी कहानी बताने के लिए तैयार ना हूं, लेकिन अब मैं यह दिखावा बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक था।

ईशा के पोस्ट से साफ है कि वह बादशाह के साथ अपने रिश्ते में पूरी तरह से खुश नहीं है। हालांकि उन्हें किस बात का डर है या अब तक वो किन तकलीफों से गुजरी हैं इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया है। लेकिन हां ईशा के इन आरोपों ने बादशाह को विवादों में जरूर ला दिया है। अब सिंगर के फैंस उनकी चुप्पी टूटने का इंतजार कर रहे हैं कि कब बादशाह ईशा के इन आरोपों का जवाब देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *