नमस्कार दोस्तों, एक बार फिर आप सभी का स्वागत है मनोज फिल्मी पडकास्ट में। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर ने एक इंटरव्यू में माना था कि अमिताभ बच्चन की वजह से उनके हाथ से कई फिल्में निकल गई। उस वक्त लोगों के बीच बिग बी का इतना क्रेज था कि निर्माता किसी दूसरे को कास्ट करके रिस्क नहीं लेना चाहते थे। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं।
हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ दौर ऐसे रहे हैं जब एक अभिनेता पूरी इंडस्ट्री पर छाया रहा। 1970 और 1980 का दशक ऐसा ही समय था। जब अमिताभ बच्चन का नाम हर निर्माता और निर्देशक की पहली पसंद बन चुका था। उनकी फिल्मों की सफलता ने उन्हें एंग्री यंग मैन का दर्जा दिलाया और देखते ही देखते वह बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए। उनके स्टारडम और पॉपुलैरिटी का खामियाजा उस दौर के कई अभिनेताओं को चुकाना पड़ा था और राज बब्बर भी उन्हीं में से एक हैं। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता राज बब्बर ने अपने करियर में हर तरह की भूमिका निभाई और लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।
उन्होंने कभी हीरो का किरदार निभाया तो कभी ऐसा नेगेटिव रोल अदा किया जिसे दर्शक कभी भूल ही नहीं पाए। हालांकि उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया जब उन्हें लगा कि उनके हिस्से की फिल्में बड़े सितारों की वजह से उनसे दूर चली गई। इन सितारों में अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। राज बब्बर का जन्म 23 जून 1952 को उत्तर प्रदेश के टुंडला में हुआ था। बचपन से ही उन्हें अभिनय का शौक था। स्कूल के समय से ही वह स्टेज पर परफॉर्म किया करते थे।
अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की ट्रेनिंग ली। एनएसडी से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे अपनी जगह बनानी शुरू की। राज बब्बर ने साल 1977 में फिल्म किस्सा कुर्सी का से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शुरुआत में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। साल 1980 में आई फिल्म [संगीत] इंसाफ का तराजू ने उनकी किस्मत बदल दी। इस फिल्म में उन्होंने एक नेगेटिव किरदार निभाया जो लोगों को काफी पसंद आया। लेकिन कैरियर की शुरुआत में राज बब्बर को कुछ ऐसे अनुभव भी मिले जिन्हें वह आज तक नहीं भूले।
उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें फिल्म शक्ति के लिए चुना गया था। उनका स्क्रीन टेस्ट भी हुआ था और उन्हें [संगीत] उम्मीद थी कि वह इस फिल्म का हिस्सा होंगे लेकिन बाद में मेकर्स ने उनकी जगह अमिताभ बच्चन को फिल्म में ले लिया। राज बब्बर ने कहा था कि उस समय अमिताभ बच्चन बहुत बड़े स्टार थे और फिल्म बनाने वालों को लगा कि उनके नाम से फिल्म को ज्यादा फायदा मिलेगा। इसी तरह फिल्म नमक हलाल को लेकर भी राज बब्बर ने अपने संघर्ष के दिनों का जिक्र किया था। उनका कहना था कि उन्हें इस फिल्म के लिए साइन किया गया था। लेकिन बाद में उनकी जगह बड़े स्टार को ले लिया गया। राज बब्बर ने कहा था कि कई बार ऐसा लगा कि जो मौका उन्हें मिलना चाहिए था वो किसी और के हिस्से में चला गया।
हालांकि उन्होंने इसे सिर्फ किस्मत [संगीत] और फिल्म इंडस्ट्री के फैसले का हिस्सा माना। दिलचस्प बात यह रही कि जिन अमिताभ बच्चन की वजह से राज बब्बर के हाथ से कुछ फिल्में निकल गई थी, बाद में उन्होंने उन्हीं के साथ काम भी किया। राज बब्बर और अमिताभ बच्चन ने याराना जैसी फिल्मों में साथ स्क्रीन शेयर किया। राज बब्बर ने अपने करियर में निकाह, उमराव जान, प्रेम गीत, आज की आवाज, अगर तुम ना होते, संसार, फैशन, बॉडीगार्ड समेत कई फिल्मों में यादगार काम किया। उन्होंने सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि टीवी और वेब सीरीज में भी अभिनय किया है। अभिनय के अलावा राज बब्बर ने राजनीति में भी कदम रखा। साल 1989 में उन्होंने राजनीति की शुरुआत की। वह लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य रहे। तो दोस्तों, आज का वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।