हेलो फ्रेंड्स, आप देख रहे हैं अंबोली तो यह है खबर सिनेमा और मैं हूं नीना। आइए जानते हैं कि सिनेमा वर्ल्ड में क्या चल रहा है। [संगीत] दिलजीत [नाक से की जाने वाली आवाज़] दोसा वेदांग रैना और शरबवरी बाग स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म मैं वापस आऊंगा का बॉक्स ऑफिस पर जलवाल लगातार जारी है। इस कर्ट लव स्टोरी ने ब्लॉकबस्टर मंगलवार को एक बार फिर जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है और टिकट्स के दाम कम होने की वजह से फिल्म ने एक बार फिर ₹3 करोड़ से ज्यादा की कमाई दर्ज की है।
इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹30 करोड़ का बड़ा माइलस्टोन भी पार कर लिया। मल्टीप्लेक्स और बड़े शहरों के दर्शकों के बीच इस फिल्म का जो अनोखा क्रेज बना हुआ है उसे देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म बहुत जल्द 50 करोड़ के लाइफटाइम आंकड़े की तरफ आसानी से पहुंच जाएगी। साउथ के महानायक रजनीकांत ने एक इवेंट के दौरान सुपरस्टार थलपति विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने और उनके राजनीतिक सफर को लेकर एक बेहद ही बड़ा और दिलचस्प बयान दिया है। जब रजनीकांत से विजय की राजनीतिक पार्टी और उनके भविष्य को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अगर मुझसे इस विषय पर बोलने के लिए कहा गया तो मैं जरूर अपनी बात रखूंगा। दरअसल लोग रजनीकांत से उम्मीद कर रहे थे कि वह विजय की कामयाबी पर कुछ कहें। उन्होंने ना विजय के सीएम बनने पर कुछ बोला था ना ही उन्हें बर्थडे विश किया था। तभी से लोग अटकलेलें लगा रहे थे कि दोनों के बीच शायद चीजें ठीक नहीं है। अब रजनीकांत ने इस मामले पर सीधा बयान दे दिया है।
रणबीर कपूर, साईं पल्लवी और रॉकस्टार यश स्टारर मेगा बजट फिल्म रामायण को लेकर फैंस के बीच भारी उत्सुकता और अधीरता बनी हुई है। इस बीच फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे टैलेंटेड एक्टर रवि दुबे ने सोशल मीडिया पर फैंस से एक खास अपील की है। रवि दुबे ने अधीर हो रहे दर्शकों से कहा कि विश्वास के साथ थोड़ा इंतजार करें। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा बहुत ही बारीकी और ग्लोबल स्केल पर तैयार कर रहे हैं। जिसमें वीएफएक्स और विजुअल्स पर दिनरा काम चल रहा है। रवि दुबे का मानना है कि इतनी बड़ी और ऐतिहासिक धरोहर को पर्दे पर उतारने के लिए मेकर्स को पूरे वक्त और स्पेस की जरूरत है और जब यह फिल्म बड़े पर्दे पर आएगी तो सबका इंतजार पूरी तरह सफल होगा। ओटीटी की दुनिया के सबसे कल्ट और पॉपुलर शो के सिनेमाई वर्जन यानी मिर्जापुर द मूवी को लेकर एक बहुत ही धमाकेदार और एक्सक्लूसिव अपडेट सामने आया है। फिल्म के मेकर्स ने इसके ग्रैंड ऑफिशियल टीजर लॉन्च से ठीक पहले लीड एक्टर अली फजल का एक बेहद ही खूंखार और कड़क नया पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में गुड्डू पंडित के अवतार में अली फजल हाथ में बंदूक थामे आंखों में भयानक प्रतिशोध लिए नजर आ रहे हैं। इसके बाद फिल्म का टीज़र भी रिलीज़ किया गया जिससे फिल्म का तगड़ा बज़ बनने लगा है।
इस फिल्म को बड़े स्केल पर थिएटर में रिलीज़ के लिए डिज़ाइन किया जा रहा है। ये फिल्म 4 सितंबर 2026 को रिलीज़ होगी। साउथ के वर्सटाइल स्टार कार्तिक के फैंस के लिए एक बहुत ही कड़क न्यूज़ सामने आई है। उनकी स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म सरदार 2 की ऑफिशियल थिएट्रिकल रिलीज डेट का मेकर्स ने ग्रैंड ऐलान कर दिया है। यह फिल्म इसी साल 10 सितंबर 2026 को विनायक चतुर्थी के खास मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह 2022 में आई सरदार का सीक्वल है और इसे पी एस मित्रण डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें हाई ऑकटेन इंटरनेशनल स्टंट्स और इस सस्पेंस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा और इसकी एडवांस बुकिंग
अगस्त के आखिर में शुरू की जाएगी। बाहुबली और आरआरआर जैसी ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले लेजेंड्री डायरेक्टर एस एस राजामौली के परफेक्शन और कड़ी मेहनत का एक और एग्जांपल सामने आया है। उनकी आने वाली मेगा बजट एडवेंचर थ्रिलर फिल्म वाराणसी में मुख्य विलन कुंभ का किरदार निभा रहे एक्टर पृथ्वीराज सुखमारन ने सेट का एक अनुभव शेयर किया है। पृथ्वीराज ने बताया कि वाराणसी के सेट पर सुपरस्टार महेश बाबू और उनके बीच के महज एक सिंगल शॉट को परफेक्ट बनाने के लिए राजामौली ने पूरे 90 से 97 टेक लिए थे। सुबह से शुरू हुआ वो शॉट शाम को खत्म हुआ और राजामौली फिर भी पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे। जिसके लिए उन्हें अगले दिन फिर से शूट करना पड़ा। राजामौली की इस बेमिसाल दीवानगी और कड़क वर्किंग स्टाइल को जानकर फैंस हैरान रह गए हैं। वाराणसी 7 अप्रैल 2027 को ग्लोबल रिलीज के लिए शेड्यूल है। आज के लिए खबर सिनेमा में बस इतना ही। कल फिर मिलेंगे। देखते रहिए एम बोले तो। [संगीत]