आधी रात में सलमान ने क्यों लगाए हॉस्पिटल के चक्कर? आखिर किससे मिलने सलमान देर रात पहुंचे थे हिंदूजा हॉस्पिटल? क्यों सलमान की आंखों में आंसू और चेहरे पर था इतना दर्द? पिता सलीम खान या परिवार का कोई और करीबी। हो गया सलमान की हॉस्पिटल विजिट की वजह का खुलासा। एक्टर सलमान खान का पेपरा के साथ हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा बीते दो दिन से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है।
मंगलवार 19 मई की रात सलमान खान हिंदूजा हॉस्पिटल पहुंचे। जहां शोर मचाते पेपराजी की हरकतों और इनसेंसिटिव बिहेवियर पर सलमान भड़क गए। इसके बाद जो हुआ वो तमाशा सभी ने देखा। हॉस्पिटल से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह सलमान ने अपनी भड़ास निकाली।
इसके बाद अगले दिन यानी बुधवार 20 मई को सलमान खान और पेप्राजी का फिर से एनकाउंटर हुआ। इस बार पेप्स ने देखते ही सलमान से माफी की गुहार लगा दी थी। बस फिर क्या था? सलमान के गुस्से पर बर्फ की ठंडक पड़ गई और दिल मक्खन की तरह पिघल गया। लेकिन लेकिन लेकिन इस रूठने मनाने वाले पूरे ड्रामे में एक सवाल बिना जवाब के ही रह गया कि आखिर 19 मई की रात सलमान खान हिंदूजा हॉस्पिटल क्यों गए थे? किससे मिलने गए थे?
क्या सलीम खान की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है? या परिवार का कोई और बेहद करीबी शख्स हॉस्पिटल में एडमिट है जिससे मिलने और हालचाल जानने सलमान हॉस्पिटल तक चले आए। उनके चेहरे पर दर्द भी साफ नजर आया। सलमान के नाराज होने के चक्कर में इन सवालों के जवाब नहीं मिल पाए तो फैंस की बेचैनी यूं की यूं ही बनी रही।
खैर, अब इंतजार खत्म हो गया है और इन सवालों का जवाब भी सामने आ गया है। खुद सलमान ने ही बता दिया है कि वो किससे मिलने हिंदूजा हॉस्पिटल गए थे। दरअसल, बुधवार को जब सलमान राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में पहुंचे, तो पेप्राजी के माफी मांगने पर उनका गुस्सा शांत ही हो गया। पेपरा ने माफी मांगते हुए एक्टर को सफाई दी कि वह भूल ही गए थे कि वह सब कहां खड़े हैं। सलमान ने भी बेहद शांति से सभी की बात सुनी और फिर अपने अपसेट होने की वजह भी बताई।
उन्होंने पैप्स से बात करते हुए कहा कि वह बेहद करीबी दोस्त से मिलने हॉस्पिटल गए थे। जिनकी वाइफ वहां आईसीयू में एडमिट है और काफी क्रिटिकल हैं। यही वजह है कि दोस्त से मिलने के बाद जब सलमान हॉस्पिटल से बाहर निकले तब पेप्राजी के फोटो खिंचवाने की डिमांड पर भड़क गए। मातृभूमि फिल्म का नाम लेकर पेप्रा का चिल्लाना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया।
तस्वीरें खिंचवाने के लिए ना तो वह मौका सही था और ना ही जगह। हालांकि बुधवार रात जब सलमान राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में पहुंचे तो फुल पार्टी मूड में नजर आए।
तब रितेश देशमुख के साथ कैमों को पोज़ देते हुए सलमान उन्हें यह बताना भी नहीं भूले कि यह सही जगह है फोटो खिंचवाने की। बहरहाल सलमान की माफी मिलने के बाद फराजी खुश हैं और फैंस भी यह जानकर अब निश्चिंत हो गए हैं कि खान परिवार का हर सदस्य पूरी तरह से ठीक है।