यार तुम लोगों ने इन लोगों को 12 साल लगे ये करने में उसके लिए इन्होंने कितने हजारों करोड़ रुपए खर्च किए होंगे अपनी फॉलोइंग बढ़ाने के लिए और आप लोगों ने 4 दिन में 4 दिन में सब कुछ खत्म कर दिया इनका सब कुछ खत्म कर दिया क्या ये लोग कहते थे कि जजी कुछ नहीं कर सकता। जजी कुछ नहीं कर सकता।
अरे जजी घुटनों पर ला रहा है। 5 दिन पहले बनी कॉकरोच जनता पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को पछाड़ दिया है। वेट सिर्फ सोशल मीडिया पर। 21 मई की सुबह जब हम यह वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं तब तक Instagram पर कॉकरोच जनता पार्टी ने 10.4 मिलियन फॉलोअ का नंबर पार कर लिया है।
फॉलोअ के मामले में इसने बीजेपी को पछाड़ दिया है। Instagram पर बीजेपी के 8.7 मिलियन फॉलोअ हैं और कांग्रेस के हैं 13.3 मिलियन। सिर्फ 5 दिन में हजार से लेकर लाखों और फिर करोड़ों फॉलोअ का सफर तय कैसे हुआ? कॉकरोच जनता पार्टी अचानक से इतनी चर्चा में क्यों आई सब जानेंगे। लेकिन सबसे पहले आपको पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का यह बयान सुनवाते हैं। क्या कर दिया है यार तुम लोगों ने?
अरे इन लोगों को 12 साल लगे ये करने में। उसके लिए इन्होंने कितने हजारों करोड़ रुपए खर्च किए होंगे अपनी फॉलोइंग बढ़ाने के लिए। और आप लोगों ने चार दिन में चार दिन में सब कुछ खत्म कर दिया इनका। सब कुछ खत्म कर दिया। मतलब आप लोग अभी हिस्ट्री बना रहे हो। आपको रियलाइज हो रहा है यू आर अबाउट टू मेक हिस्ट्री। और ये बात हमेशा बोली जाएगी।
जब भी इंडिया का हिस्ट्री लिखा जाएगा मॉडर्न हिस्ट्री इन ऑफ करंट इयर्स तब आप में से हर किसी के बारे में कहा जाएगा कि आप वो लोग थे। जिन्होंने इतनी पावरफुल पार्टी को जिसके पास इतने रिसोर्सेज थे, इतने इंस्टिटश थे उसको 4 दिन में पीछे छोड़ दिया। मतलब क्या ये लोग कहते थे कि जिनजी कुछ नहीं कर सकता। जजी कुछ नहीं कर सकता। अरे जजी घुटनों पर ला रहा है। चुनावी हारजीत से परे अगर सिर्फ सोशल मीडिया फॉलोअर की बात करें तो पहले नंबर पर है।
अभी कांग्रेस पार्टी। लिस्ट में आप यह लिस्ट देखिए टॉप 10 पार्टियों की। कांग्रेस पार्टी के 13.3 मिलियन फॉलोअ हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के हैं 8.7 मिलियन प्लस। आम आदमी पार्टी के हैं 1.9 मिलियन प्लस। शिवसेना के फॉलोअ जो हैं 9 लाख प्लस हैं। समाजवादी पार्टी के 8 लाख प्लस हैं। टीवी के जो अभी नई नवेली पार्टी बनी है उसके भी करीब-करीब 8 लाख फॉलोअ होने की कगार पर हैं। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस इसके 5 लाख प्लस फॉलोअ हैं। तेलुगु देशम पार्टी यानी टीडीपी इसके भी 5 लाख प्लस फॉलोअ हैं। बहुजन समाज पार्टी बीएसपी बीएसपी के अवा लाख प्लस फॉलोअ हैं।
इसके अलावा सीपीआईएम के भी करीब सवा5 लाख प्लस फॉलोअ हैं। तो कांग्रेस जनता पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि लॉन्च के सिर्फ 78 घंटे के भीतर इसके 3 मिलियन प्लस फॉलोअ हो गए थे। इसके बाद यह नंबर तेजी से बढ़ते गए और 5 दिनों के भीतर 9 मिलियन फिर 10 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया। खास बात यह है कि इस कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टा अकाउंट पर अब तक सिर्फ 56 पोस्ट ही शेयर किए गए हैं। इसके बावजूद इसने कई पुरानी पार्टियों के सोशल मीडिया अकाउंट और उनके इंपैक्ट को चुनौती दी है। अगर कंपेयर करें बीजेपी से तो बीजेपी का जो ऑफिशियल Instagram पेज है वहां पर अब तक 18,000 से ज्यादा पोस्ट शेयर की जा चुकी हैं। कांग्रेस के इंस्टा हैंडल पर उससे भी ज्यादा यानी 39,000 से ज्यादा पोस्ट हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर हैं महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके जिनकी बात हमने आपको वीडियो की शुरुआत में भी सुनवाई थी। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के मुताबिक उन्होंने सीजीआई सूर्यकांत के कॉकरोच वाले बयान के विरोध में पार्टी का नाम कॉकरोच जनता पार्टी रखा है। उनके मुताबिक 15 मई को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सीजीआई सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कुल बेरोजगार युवाओं की तुलना जो है वह कॉकरोच से की थी।
हालांकि 16 मई को सीजीआई ने कॉकरोच वाले अपने बयान पर सफाई दी थी और उन्होंने कहा था कि मीडिया ने उनके बयान को गलत ढंग से पेश किया है। कॉकरोच जनता पार्टी खुद को युवाओं का युवाओं के लिए और युवाओं के द्वारा बनाई गई राजनीतिक पार्टी बताता है। मंच है एक तरीके का प्लेटफार्म है। इनके पोस्ट, बेरोजगारी, राजनीतिक जवाबदेही, पेपर लीक और युवाओं पर जो सेंट्रिक मुद्दे हैं, उन पर अह रहती हैं इनके सभी पोस्ट और यही वजह है कि पार्टी बड़ी संख्या में ये पार्टी को यूथ सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं और यूथ को यह काफी अट्रैक्ट कर रही है। इस पार्टी के मेनिफेस्टो में पांच वायदे किए गए हैं। पहला वायदा है अगर सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी की सरकार बनती है तो रिटायरमेंट के बाद किसी भी सीजेआई को राज्यसभा जाने का रिवॉर्ड नहीं मिलेगा। दूसरा वादा अगर कोई वैध वोट डिलीट किया जाएगा तो मुख्य चुनाव आयुक्त को यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया जाएगा क्योंकि किसी के वोटिंग का अधिकार छीनना से कम नहीं है। तीसरा वादा महिलाओं के लिए 50% का आरक्षण होगा ना कि 33% का और इसके लिए सांसदों की संख्या भी नहीं बढ़ाई जाएगी। कैबिनेट में भी महिलाओं के लिए 50% का आरक्षण होगा।
चौथा वादा अंबानी और अडानी के सभी मीडिया संस्थानों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। पांचवा वादा अगर कोई विधायक या सांसद दल बदलकर दूसरी पार्टी में जाता है तो उसके चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई जाएगी और अगले 20 साल तक किसी भी पब्लिक ऑफिस में कोई भी पद नहीं दिया जाएगा। व इस पार्टी ने अपनी सदस्यता के लिए चार कैटेगरी रखी है। पहली कैटेगरी में आपको बेरोजगार होना चाहिए। दूसरी कैटेगरी में आलसी होना, पड़े रहना, तीसरी कैटेगरी में ऑनलाइन रहने की लत और चौथी कैटेगरी में प्रोफेशनलली भड़ास निकालने की क्षमता होनी चाहिए।
अपने यूनिक आईडिया और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाने का दावा करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी अब जमीनी स्तर पर कितना कमाल कर पाती है। ये तो जब इलेक्शन आएंगे तब पता चलेगा। लेकिन सोशल मीडिया पर पार्टी का फैन बेस जो है वो तो मजबूत बन रहा है लगातार। कई इनामी सेलेब भी उन्हें फॉलो कर रहे हैं। इन सबके बीच अब देखना यह होगा कि यह फैंस सिर्फ फैंस रहेंगे या वोटर में भी तब्दील होंगे।