खानदानी लोगों के पास बैठा करो, पता चलेगा औकात का मतलब पैसा नहीं जुबान होती है। जहीर और सोनाक्षी की शादी को 2 साल पूरे होने को हैं और इसी कड़ी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। जहां पर सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल सीधे तौर पर ट्रोलर्स को जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे कि आप सभी जानते हैं कि सोनाक्षी और जहीर की शादी पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही। जहां एक तरफ उनके फैंस इस रिश्ते को लेकर खुश थे,
वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर काफी विवाद और ट्रोलिंग भी देखने को मिली। लेकिन आज 2026 में अगर इस रिश्ते को देखा जाए तो यह साफ नजर आता है कि दोनों ने हर आलोचना से ऊपर उठकर अपने रिश्ते को मजबूती से निभाया है। 23 जून 2024 को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई थी। सोनाक्षी ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था कि 7 साल पहले इसी दिन दोनों ने एक दूसरे की आंखों में प्यार देखा था और अब उसी प्यार को उन्होंने शादी का नाम दे दिया है
और यह पोस्ट कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर वायरल हो गई थी लेकिन शादी के साथ ही विवाद भी शुरू हो गया क्योंकि सोनाक्षी हिंदू परिवार से आती है और जहीर इकबाल मुस्लिम परिवार से इसलिए कुछ लोगों ने इसे धर्म का मुद्दा बना दिया। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगी। कुछ लोगों ने सोनाक्षी को ट्रोल करते हुए कहा कि उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है।
जबकि कई लोगों ने उनके फैसले पर सवालात उठाए। हालांकि बाद में साफ हो गया कि दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी और ना ही किसी ने धर्म परिवर्तन किया था। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा शत्रुघ्न सिन्हा के रिएक्शन की भी हुई। शुरुआत में ऐसी अफवाएं चल रही थी कि परिवार इस शादी से खुश नहीं है। लेकिन बाद में शत्रुघ्न सिन्हा खुद बेटी की शादी में शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से साफ तौर पर कह दिया कि उन्हें अपनी बेटी के इस फैसले पर गर्व है। उन्होंने यह भी कहा था कि आज के समय में बच्चों की खुशी सबसे ज्यादा जरूरी है और लोगों को दूसरों की निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखल नहीं देना चाहिए।
शादी के बाद भी ट्रोलिंग पूरी तरीके से बंद नहीं हुई। कई बार सोनाक्षी और जहीर जब साथ में तस्वीरें या वीडियो शेयर करते तो कुछ लोग फिर धर्म और रिश्ते को लेकर कमेंटबाजी करते नजर आए। लेकिन दोनों ने कभी भी इन बातों पर गुस्से में प्रतिक्रियाएं नहीं दी। बल्कि कई मौकों पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में ट्रोलर्स को जवाब दिया। यही वजह है कि समय के साथ लोगों का नजरिया भी बदलने लगा। आज दोनों बॉलीवुड के सबसे खुशहाल कपल्स में से एक माने जाते हैं। सोनाक्षी और जहीर अक्सर वेकेशन, फैमिली फंक्शन और इवेंट्स में साफ तौर पर नजर आते हैं।
सोशल मीडिया पर उनकी बॉन्डिंग लोगों को भी बेहद पसंद आती है। खास बात तो यह है कि दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा बेहद सामान्य और सादगी भरी तरीके से पेश किया। ना ज्यादा दिखावा ना बेवजह की बयानबाजी। कई इंटरव्यूज में सोनाक्षी यह भी कह चुके हैं कि उन्होंने हमेशा अपने दिल की सुनी। उनके मुताबिक रिश्ते धर्म या लोगों की सोच से नहीं बल्कि भरोसे, सम्मान और समझदारी से चलते हैं। वहीं जहीद इकबाल भी कई बार कह चुके हैं कि दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा और बाहरी शोर को अपनी जिंदगी पर असर नहीं डालने दिया। आ