Cli

24 घंटे में 2 बार PM मोदी ने की सोना ना खरीदने की अपील

Uncategorized

पीएम मोदी ने कल गुजरात में एक बार फिर लोगों से एक साल तक गोल्ड नहीं खरीदने की अपील की। क्या कहा पीएम मोदी ने? आपको सुनाते हैं। मेरी देश के हर नागरिक से अपील है जहां संभव हो पेट्रोल डीजल का उपयोग कम करें। मेट्रो का उपयोग करें। इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक इस्तेमाल करें। कार पुलिंग को बढ़ावा दें।

सरकारी और प्राइवेट दोनों ही दफ्तरों में वर्चुअल मीटिंग्स और वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता दी जाए। कुछ स्कूलों से भी आग्रह करूंगा कि कुछ समय के लिए ऑनलाइन क्लासेस की व्यवस्था पर काम करें। अगर हम थोड़ा संयम बरत तेल की खपत कम करें खाने के तेल की तो इससे देश और हमारी शहर दोनों को लाभ होगा।

जब तक हालात सामान्य ना हो हम सोने की खरीद को टाले गोल्ड की जरूरत नहीं है। समय की मांग है कि हम वोकल फॉर लोकल को एक जन आंदोलन बनाएं। विदेशी सामान की जगह लोकल उत्पादों को अपनाएं। खेती में स्वदेशी खाद को बढ़ावा मिले।

डीजल पंप की जगह सोलर पंप्स का उपयोग बढ़े। हमारे खेत को बचाना। हमारी धरती मां को बचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *