Cli

कंगना रनौत ने गुपचुप कर ली शादी? वायरल तस्वीरों से उठे सवाल।

Uncategorized

कंगना रनौत ने कर ली शादी? मंगलसूत्र पर उठे सवाल।

जी हां बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत वैसे तो अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती है उनका स्टाइल उनके बोल सब कुछ और लोगों से हटके होता है। लेकिन इस वक्त वह अपनी तस्वीर की वजह से चर्चा में आई है।

दरअसल, कंगना हाल ही गले में मंगलसूत्र पहने और हाथों में हरी चूड़ियां पहने दिखीं। एक्ट्रेस के इसी अंदाज को देख सवाल उठ रहे हैं कि क्या कंगना ने गुपचुप शादी कर ली है? किससे शादी की है और कब की?

इस वक्त सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कंगना किसके घर से निकलती हुई दिख रही है और अपनी कार की ओर बढ़ रही है हालांकि उनकी सिक्योरिटी टीम में उनका घेरा हुआ है।

माथे पर बिंदी लगाए कंगना ने लाइट पिंक कलर का सूट पहना है। इस दौरान कंगना की नजर पपाराजी पर तो पड़ी, पर उन्होंने उनसे कोई बात नहीं की, और चुप निकल गईं। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, फैंस सवाल पूछने लगे।

इन तस्वीरों और वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘मंगलसूत्र? कंगना की शादी हो गई?’ एक का कमेंट है, ‘शायद वह शूटिंग कर रही थीं।’ जहां कुछ लोग कंगना के गुपचुप शादी करने का अंदाजा लगा रहे हैं, वहीं, कुछ का कहना है कि एक्ट्रेस किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। कुछ का तो यह भी दावा है कि कंगना का यह शादीशुदा लुक उनकी अगली फिल्म ‘तनु वेड्स मनु 3’ के लिए है, या हो सकता है कि वह ‘क्वीन 2’ की शूटिंग कर रही हों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *