Cli

बीवी सुनीता पर बौखलाए गोविंदा- पैसे के लिए मेरा नाम…

Uncategorized

मेरे नाम का यूज मत करो। बीवी पर गोविंदा। पैसा जरूरी है प्यार नहीं। सुनीता का पलटवार सुन दंग रह गए लोग। उथल-पुथल हो गए हीरो नंबर वन की जिंदगी। बच्चों ने भी कर लिया गोविंदा से किनारा। बेटी संग शो ला रही हैं सुनीता अहूजा।

प्रमोशन में खोले बड़े-बड़े राज। अहूजा परिवार इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कभी गोविंदा का अफेयर, कभी सुनीता कृष्णा का भरत मिलाप। और अब सुनीता अहूजा ने कुछ ऐसा कह दिया है कि गोविंदा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गए हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। गोविंदा ने पत्नी से साफ कहा है कि उनकेनाम का यूज ना किया जाए।

जो करना है खुद करें। अपने बल पर करें। क्या गोविंदा ने परिवार से सारे नाते ही तोड़ लिए हैं? क्या वह बीवी की कोई मदद नहीं करना चाहते हैं? ऐसे सवाल सोशल मीडिया पर खूब घूम रहे हैं। आखिर चल क्या रहा है? पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। सोशल मीडिया स्टार बन चुकी गोविंदा की पत्नी सुनीता हुजा हाल ही में लाफ्टर शेफ्स 3 में नजर आई थी।

जिसमें वह गोविंदा के और अफेयर पर तंज कसते हुए भी दिखाई दी थी। उनके बयानों ने इंटरनेट पर खूब ज्यादा बज बनाया और अब वह बेटी टीना ऊजा के साथ एकनए कुकिंग शो में भी नजर आने वाली हैं। जिसका नाम है मां है ना। बता दें यह शो ओटीटी पर आएगा और शिल्पा शेट्टी इसे होस्ट करेंगी।

सुनीता अहूजा ने हाल ही में इस कुकिंग शो के सेट से टीना के साथ एक तस्वीर शेयर की थी और बेहद एक्साइटेड नजर आई। यह शो जून में टेलीकास्ट होने वाला है जिसकी शूटिंग सुनीता अहूजा और टीना अहूजा ने शुरू कर दी है। इसी बीच सुनीता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस शो के बारे में बात की। साथ ही बताया कि गोविंदा ने उन्हें क्या चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा मेरे आदरणीय पति गोविंदा ने मुझसे कहा हैकि आगे बढ़ो और काम करो लेकिन जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल मत करो। तो मैं किसी के सहारे के बिना अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हूं। सुनीता अहूजा ने आगे कहा, “पिछले 2 सालों में मुझे समझ आया है कि पैसा जरूरी है। प्यार नहीं।

प्यार करके 40 साल देख लिया। अब मैं जो भी काम करूंगी, पैसे के लिए करूंगी। इसीलिए मैं किसी भी तरह के शो के लिए तैयार हूं। जैसा कि सभी जानते हैं पिछले कई महीनों में सुनीता अहूजा ने कई इंटरव्यूज और पडकास्ट दिए हैं। जिसमें उन्होंने गोविंदा के अफेयर से लेकर अपनीपर्सनल लाइफ के बारे में कई खुलासे किए थे। गोविंदा के साथ उनके तलाक की भी खबरें आई थी पर दोनों ने उनका खंडन कर दिया था।

हालांकि सुनीता यह जरूर कहती रही कि गोविंदा का किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है। लेकिन गोविंदा ने साफ कहा कि उनका कोई अफेयर नहीं है। सब कुछ बस एक गलतफहमी है।

वहीं सुनीता ओजा के नए शो की अगर बात करें तो मां है ना रियलिटी शो में सुनीता और टीना की कई जोड़ियों से टक्कर होने वाली है। जिसमें उर्वशी ढोलकिया और उनके बेटे तान्या मित्तल और उनकी मां के अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर शाहिदा अंसारीभी नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *