बॉलीवुड में इन दिनों रितेश देशमुख की मेगा पीरियड ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा पर बनी इस फिल्म में रितेश देशमुख खुद मेन लीड में नजर आ रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा सरप्राइज़ फैक्टर बने हैं
सलमान खान जिसका दमदार कैमियो सोशल मीडिया पर छा गया। फिल्म में सलमान खान जीवा महाला का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि आखिर सलमान खान जिसका किरदार निभा रहे हैं जीवा महाला वो कौन थे?
जीवा महाला मराठा साम्राज्य के इतिहास की एक चर्चित शख्सियत थे। वो एक महान योद्धा थे। छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति उनके निष्ठा अटूट थी। एक बार उन्होंने छत्रपति शिवाजी के प्राणों की रक्षा की थी। यह घटना 1659 की है। शिवाजी महाराज प्रतापगढ़ किले की तलहटी में अपने विरोधी अफजल खान से मिले। पहली मुलाकात के
दौरान अफजल ने मराठा सम्राट को मारने की कोशिश की। इस वक्त जीवा महाला ने छत्रपति के प्राणों की रक्षा की। उन्होंने विरोधियों का डटकर मुकाबला किया। इस वजह से आज भी महाराष्ट्र में उनकी एक कहावत बहुत ही चर्चित है। इसलिए शिवाजी बच गए। जीवा हमेशा ही अपने बहादुरी के लिए चर्चित रहे हैं। साल 1709 में इस योद्धा की मृत्यु हो गई। जीवा की बहादुरी को
समर्पित करते हुए एक स्मारक अंबावाड़े में बनाया गया है। यह स्मारक महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है जो आज भी लोगों को जीवा महाला की बहादुरी और उनकी निष्ठा को याद दिलाता है। उम्मीद करती हूं आपको जानकारी पसंद आई होगी। फिलहाल हमारे इस वीडियो में इतना ही। वीडियो को लाइक, शेयर एंड चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें।