90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाले सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चाओं में हैं। वीडियो में गोविंदा एक लोकल स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आए। कुछ लोगों ने हैरानी जताई कि कभी बड़े-बड़े अवार्ड शो में छाने वाले गोविंदा आज छोटे मंच पर नजर आ रहे हैं। जबकि उनके फैंस ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि
आप एक सच्चे कलाकार के लिए कोई भी स्टेज छोटा नहीं होता है। गोविंदा ने हीरो नंबर वन, कुली नंबर वन और राजा बाबू जैसी सुपरहिट फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई थी। हालांकि समय के साथ उनका करियर धीरे-धीरे कमजोर पड़ता गया। इंडस्ट्री में अक्सर यह चर्चा रही है कि सेट पर देरी से पहुंचने की आदत और बदलते दौर के हिसाब से खुद को ना ढाल पाने की वजह से फिल्मों से वह दूर होते चले गए।
इसके बावजूद आज भी उनके फैंस उनकी एनर्जी, डांस और चार को उतना ही पसंद करते हैं और बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का इंतजार करते हैं। अब सुनिए इस खबर पर कि लोगों ने क्या-क्या राय दी है। अब 90 के दशक में अपनी कॉमिक टाइमिंग, शानदार डांसिंग और जबरदस्त एक्टिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले आज भी गोविंदा सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वो अपनी फिल्म नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो की वजह से। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा इस वीडियो में गोविंदा एक लोकल स्टेज पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ कुछ लोकल आर्टिस्ट भी दिखाई दे रहे हैं और गोविंदा पूरे जोश के साथ परफॉर्मेंस कर रहे हैं।
लेकिन इस वीडियो ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर वो स्टार जिसने कभी बड़े-बड़े अवार्ड शोज़ और इंटरनेशनल स्टेज पर परफॉर्म किया। आज लोकल स्टेज तक कैसे पहुंच गया? कई यूज़र्स ने दुख जताते हुए लिखा क्या दिन आ गए हैं। लेकिन दूसरी तरफ गोविंदा के चाहने वाले आज भी उनके साथ मजबूती से खड़े हुए हैं। फैंस का कहना है कि एक असली कलाकार के लिए कोई मंच छोटा या बड़ा नहीं होता। कई लोगों ने उन्हें आज भी एवरग्रीन स्टार बताया और बॉलीवुड में उनके दमदार कमबैक की मांग कर डाली है।