सोशल मीडिया की दुनिया में आजकल सितारों की ट्रोलिंग बहुत आम हो गई है। आए दिन कोई ना कोई वजह ढूंढकर कलाकारों को ट्रोल करने लगते हैं। बॉलीवुड के दिग्गज एक्ट्रेसेस जया बच्चन और हेमा मालिनी भी कई बार ट्रोल्स के निशाने पर आ चुकी हैं। वरिष्ठ कलाकारों के साथ होने वाले इस खराब बिहेवियर के खिलाफ अब ईशा देओल ने आवाज उठाई है। ईशा देओल का मानना है कि सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यूज और अटेंशन पाने के
लिए फोटोग्राफ़र्स को जानबूझकर दिग्गज कलाकारों को उकसाने या ऐसा बर्ताव करने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। समाचार एजेंसी संग बातचीत में ईशा ने कहा कि फोटोग्राफर्स को उनके बिहेवियर के लिए अकेले जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए क्योंकि वो अक्सर अपने मैनेजरों के कहने पर यही काम करते हैं।
ईशा ने इस बारे में अपनी राय देते हुए कहा जब कोई बच्चा बड़ा होकर टीनएजर बनता है और उसका बिहेवियर अच्छा नहीं होता तो आप किसे जिम्मेदार ठहराते हैं माता-पिता को क्योंकि उन्होंने बच्चे को सही परवरिश नहीं दी। ठीक उसी तरह मुझे लगता है कि इस कल्चर में फोटोग्राफ़र्स को भी यही सिखाया समझाया जाता है। मुझे नहीं [संगीत] लगता कि यह फोटो खींचने वाले अकेले फोटोग्राफर की गलती है।
असली गलती उन लोगों की है जो इन सोशल मीडिया पेजों को चला रहे हैं और ज्यादा लाइक्स और व्यूज पाने के लिए ऐसी तस्वीरें या वीडियोस अपने पेजों पर डालना चाहते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि इस समस्या की असली जड़ पर ध्यान देने की जरूरत है। ईशा आगे बोली, हम [संगीत] एक परिवार के रूप में इस दौर से गुजर रहे हैं। मुझे बिल्कुल भी नहीं लगता कि यह सम्मानजनक है। और अगर आप मुझसे ईमानदारी से पूछें तो यह इंडस्ट्री इन्हीं लोगों से बनी है। वह सभी हमारी इंडस्ट्री के पिलर हैं। आपको उनका सम्मान करना होगा। वह वही लोग हैं जिन्होंने हमें सिनेमा दिया है।