Cli

शादी के कुछ दिन बाद हुई 19 साल की एक्ट्रेस की मौ;त, वजह चौंका देगी

Uncategorized

बॉलीवुड के वो हसीना जिसने महज 18 साल की उम्र में बड़े-बड़े सितारों के बीच अपनी अलग पहचान बना ली। जिसकी खूबसूरती और अदाकारी के लाखों लोग दीवाने थे। जिसने महज 3 साल में करीब 20 फिल्मों में काम करके इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया। लेकिन फिर अचानक शादी की खबर आई और कुछ समय बाद ऐसी खबर सामने आई जिसने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया।

महज 19 साल की उम्र में इस हसीना की पांचवी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। आखिर उस रात क्या हुआ और कैसे इतनी कम उम्र में शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने वाली इस एक्ट्रेस की जिंदगी अचानक खत्म हो गई। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस दिव्या भारती की जिनकी जिंदगी जितनी छोटी थी उनकी शोहरत उतनी ही बड़ी थी। उनकी मौत आज भी लोगों के मन में कई सवाल खड़े करती है।

दिव्या भारती की जिंदगी। उनसे जुड़े किस्से और रातोंरात कैसे वह स्टार बनी? और उनकी शादी से लेकर के और वो आखिरी वक्त जिसने कई सवाल खड़े किए कि उस रात उस समय क्या हुआ था दिव्या भारती के साथ 25 फरवरी 1947 को मुंबई में जन्मी दिव्या भारती किसी फिल्मी परिवार से ताल्लुक नहीं रखती थी। उनके पिता ओम प्रकाश भारती बीमा कंपनी में अधिकारी थी। जबकि उनकी मां मीता भारती गणी थी। दिव्या ने नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की और फिर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया। शायद उस वक्त किसी ने सोचा नहीं होगा कि छोटी सी उम्र में यह एक्ट्रेस बॉलीवुड पर राज करने वाली है।

दिव्या ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म बोबली राजा से की और फिल्म सफल रही और देखतेदेखते दिव्या साउथ की फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस बन गई। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा की ओर रुख किया।

साल 1992 में आई फिल्म विश्वात्मा के गाने सात समंदर पार ने दिव्या को घर-घर में पहचान दिलाई। उनकी खूबसूरती, चुलबुला अंदाज और स्क्रीन पर मौजूदगी दर्शकों को खूब पसंद आई और फिर आई फिल्म दीवाना। इस फिल्म से शाहरुख खान भी हिंदी सिनेमा में कदम रख रहे थे। और यह फिल्म हिट रही और दिव्या की लोकप्रियता आसमान छूने लगी। कहा जाता है कि महज 3 साल के करियर में दिव्या भारती ने करीब 20 फिल्मों में काम किया। जिस उम्र में ज्यादातर युवा अपने भविष्य के बारे में सोचते हैं उस उम्र में दिव्या बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही थी। इंडस्ट्री में उनकी मांग लगातार बढ़ रही थी और ऐसा लग रहा था कि अचानक स्टारडम उनका बहुत ज्यादा बढ़ चुका है और वो आगे जाने वाली और कई इंटरव्यूज में कई एक्ट्रेसेस यह भी कह चुकी कि अगर आज भी दिव्या भारती होती तो उनके सामने कोई एक्ट्रेस टिक नहीं पाती। उनके अंदर इतना चाम था। लेकिन इसी चमकधमक के बीच दिव्या की जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया जिससे शायद कभी किसी ने नहीं सोचा होगा। दिव्या ने फिल्म निर्माता साजिद नाडियडवाला से शादी कर ली।

उनकी शादी की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी और इतनी कम उम्र में शादी एक तरफ तेजी से वह आगे बढ़ रही और दूसरी तरफ इतनी जल्दी शादी करना और इन सबके बीच दिव्या की निजी जिंदगी को लेकर के चर्चा होने लगी। हालांकि उनकी शादीशुदा जिंदगी और मानसिक स्थिति को लेकर कई तरह की बातें सामने आई। लेकिन हर दावे की कोई भी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं थी। बस लोग उनकी डेथ के बाद ऐसी बातें करते थे और फिर आया 5 अप्रैल 1993 की वह रात। रिपोर्ट के मुताबिक दिव्या मुंबई के वरसोवा स्थित अपने घर पर थी और फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला अपने पति डॉक्टर श्याम लुल्ला के साथ उनसे मिलने पहुंचे थे। घर में दिव्या की मेट अमृता भी मौजूद थी और उस रात दिव्या ने शराब पी रखी थी और यह रिपोर्ट में बताया गया है। इसी दौरान दिव्या लिविंग रूम की खिड़की के पास बैठी थी और बताया जाता है कि खिड़की पर ग्रिल नहीं थी और वह पार्किंग की तरफ खुलती थी और फिर अचानक दिव्या पांचवी मंजिल से नीचे गिर गई। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया .

लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। महज 19 साल की उम्र में दिव्या भारती ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन उनकी मौत के बाद सवालों का सिलसिला मानो शुरू हो गया। किसी ने हादसा बताया तो किसी ने आत्महत्या और कोई साजिश की आशंका जताने लगा। हालांकि इन अटकलों के सपोर्ट में कोई भी सबूत सामने नहीं आया। मुंबई पुलिस ने 1998 में जांच बंद कर दी और मामले को दुर्घटना मानते हुए आगे की कारवाही को भी समाप्त कर दिया। मतलब ये जितने सवाल थे ये लोगों के सवाल बने पर ऐसी कोई भी ऑफिशियल कंफर्मेशन या ऐसी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई। दिव्या के जाने के बाद उनकी तीन फिल्में रंग और शतरंज और तेलुगु फिल्म रिलीज हुई। यानी जिस एक्ट्रेस का करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था उसकी कई फिल्में उसके जाने के बाद दर्शकों तक पहुंची। दिव्या भारती आज हमारे बीच नहीं है। लेकिन सात समंदर पार जैसे गाने, उनकी फिल्में और उनका मासूम चेहरा आज भी लोगों को उनकी याद दिलाता है। महज 19 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गई.

दिव्या भारती की मौत को तीन दशक से ज्यादा बीत चुके हैं। लेकिन उनकी जिंदगी का वो आखिरी अध्याय आज भी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और दुखद कहानियों में गिना जाता है। एक ऐसी एक्ट्रेस जिसके पास शोहरत भी थी, पहचान भी और आगे बढ़ने की अनगिनत मौके भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *