Cli

नेताओं को कितना रास आएगा अन्ना हजारे का नया बयान

Hindi Post

आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा और स्वाति मालीवाल समेत सात राज्यसभा सदस्यों पर अरविंद केजरीवाल के गुरु अन्ना हजारे ने अपने चेले पर ही सवाल खड़ा कर दिए हैं। अन्ना के सवाल तो दलबदल पर भी उठाए गए। उन्होंने इसे लेकर क्या कहा वह भी हम आपको सुनवाएंगे। लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि अन्ना हजारे ने आपकी अगुवाई को लेकर जो कुछ कहा वह अरविंद केजरीवाल के लिए ज्यादा आहत करने वाली बात है।

अन्ना हजारे ने कहा कि यह आप नेतृत्व की गलती है। अगर पार्टी ने सही राह अपनाई होती तो वे पार्टी नहीं छोड़ते। अन्ना ने कहा कि राघव चड्ढा और अन्य लोगों को आपके भीतर कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा होगा और इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ी। जाहिर है कि अन्ना ने जब आप नेतृत्व की बात की तो उनका निशाना सीधे-सीधे अरविंद केजरीवाल की ओर था। राघव चड्डा के निशाने पर आए अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम ने तो आरोप-प्रत्यारोप कर राघव के हमले से पिंड छुड़ाने की कोशिश कर ली। पर अब वह हजारे के बयान से पीछा कैसे छुड़ाएंगे?

यह सवाल बड़ा है। लेकिन आप नेतृत्व पर सवाल उठाने वाले अन्ना का अब एक और बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने दल बदल रोकने के लिए कड़े कानून लाने की मांग की है। जाहिर है अन्ना को लगता है कि निजी हितों की वजह से एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी [संगीत] में शामिल होना नैतिक पतन की निशानी है। फिलहाल अन्ना ने जो कहा वह सुनिए। पक्ष और पार्टी में बदलाव लाना बदलाव करना इधर एक इस पार्टी चाहे उस पार्टी में जाना ये गलत है। संविधान में पक्ष और पार्टी का नाम कहां है? कहां लिखा है? पक्ष और पार्टी कि हम अपने स्वार्थ के लिए इधर से उधर जाते हैं, उधर से इधर आते हैं [गला साफ़ करने की आवाज़] और पक्ष बदल कर देते हैं।

ये ठीक नहीं है। संविधान में लिखा नहीं। देश हमारा चल रहा है संविधान के आधार पर। संविधान संविधान सबसे ऊंचा है। संविधान में कहां लिखा है पक्ष और पार्टी है। जब नहीं लिखा है तो हम क्यों अमल करना है? ये ठीक नहीं है। दल बदल कानून को सख्त बनाने की बात भारतीय राजनीतिक पार्टियों और नेताओं को कितना पसंद आएगी यह तो नहीं कहा जा सकता। इसलिए यह भी उम्मीद करनी बेईमानी है कि

[संगीत] ऐसा कोई सख्त कानून बनेगा भी। इस खबर में फिलहाल इतना ही। देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए देखते रहिए india.com। अब आप जहां भी हैं वहीं से खबर भेज सकते हैं। आपके आसपास कुछ घट रहा है या कोई खास बात? तो बस अपना मोबाइल उठाइए और pin न्यूज़ के ऐप पर शेयर कर दीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *