Cli

“80 साल लड़ने की उम्र नहीं” सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा की सास को लगाई फटकार

Bollywood/Entertainment

संजय कपूर की संपत्ति को लेकर बवाल जारी। बिजनेसमैन की मां रानी कपूर को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार। करिश्मा कपूर की एक सास को याद दिलाई उम्र। कोर्ट के बाहर विवाद सुलझाने की मिली सलाह। रानी के आरोपों ने चौंका डाला। बहू प्रिया सचदेव को एक बार फिर घेर लिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर की 300 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद अभी भी जारी है।

बिजनेसमैन की बेशुमार दौलत में हिस्से को लेकर मां रानी कपूर, पत्नी प्रिया सचदेव और एक्स वाइफ करिश्मा कपूर आपस में भिड़ गए हैं। जहां करिश्मा अपने बच्चों को उत्तर अधिकारी बनाना चाहती हैं, वहीं प्रिया सचदेव अपने बेटे के नाम जायदाद का बड़ा हिस्सा चाहती हैं। इसी बीच संजय कपूर की मां का कहना है कि संपत्ति में सबसे ज्यादा हिस्सा उनका है

क्योंकि उनके पति यानी कि संजय के पिता ने फैमिली बिजनेस की नींव रखी थी, और उसे कड़ी मेहनत से ग्रो किया। संजय कपूर की संपत्ति का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच कोर्ट ने रानी कपूर को तगड़ी फटकार लगाई है और उन्हें उनकी 80 साल की उम्र भी याद दिला दी है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट ने रानी कपूर के वकील को कहा है कि उन्हें बहुप्रिय सचदेव के साथ सुलह कर लेनी चाहिए और बीच का कोई रास्ता निकालने की सलाह दी है। और साफ कहा है यह संपत्ति मामला लंबा चलेगा। सालों तक चलेगा। रानी कपूर की उम्र पहले से ही 80 साल की हो गई है।

बेहतर रहेगा वो आपस में सब कुछ सुलझा लें और कोर्ट के बाहर बातचीत करें। दरअसल रानी कपूर ने बहू प्रिया सचदेव पर आरोप लगाए थे कि संजय कपूर के निधन के 3 दिन बाद प्रिया सचदेव उन्हें ऑफिस लेकर गई थी और उनसे कई सारे पेपर्स साइन करा लिए थे। उन्होंने कहा था कि बेटे के गुजर जाने के बाद वह उस हालत में नहीं थी कि कुछ पढ़ लिख सकें और कुछ समझ सकें। प्रिया ने उन्हें कई पन्नों का डॉक्यूमेंट दिया और उनसे साइन करा लिया। इसी बीच उन्होंने फैमिली ट्रस्ट को भी डिसॉल्व कराने की मांग की है। संजय की मां का आरोप है कि उनकी बहू ने जो भी डॉक्यूमेंट जबरदस्ती साइन कराए थे, वह उन्हें नहीं मानती है।

रानी कपूर ने प्रिया सचदेव पर उनका घर जायदाद हड़पने तक का आरोप लगा दिया है। यह तक कह दिया था कि प्रिया सचदेव ने उनका दिल्ली वाला घर हथिया लिया है और वह परिवार से किसी मेंबर को आने-जाने नहीं देती हैं। प्रिया सचदेव को फ्रॉड बताया है। इसी बीच अब सुप्रीम कोर्ट ने रानी कपूर को ही फटकार लगा दी है। और सीधा संजय कपूर की मां को उनकी उम्र याद दिला दी है। और कहा है कि 80 साल की उम्र हो गई है और यह केस लंबा चलेगा। उन्हें जो भी चाहिए और जो भी पारिवारिक विवाद है, बेहतर होगा कोर्ट के बाहर सुलझा लिया जाए। बता दें बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को हो गया था। जल्द ही उनकी मौत को 1 साल पूरा हो जाएगा। उनके जाने के बाद से ही संपत्ति को लेकर पूरे परिवार में बवाल मचा हुआ है। बिजनेस टकून अपने पीछे लगभग ₹00 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं। जिसके चलते संपत्ति के बंटवारे का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। जिसकी अगली सुनवाई अब 7 मई को तय की गई है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *