Cli

राघव चढ़ा ने पार्टी छोड़ी तो उनकी शादी पर क्या बोलने लगे आप नेता सौरभ भारद्वाज?

Hindi Post

आज आपकी शादी भी अगर हो पाई है ना वह इसलिए हो पाई क्योंकि आप इस पार्टी के द्वारा राज्यसभा के अंदर मेंबर बनाए गए। आप एक राज्यसभा मेंबर थे वरना कोई नहीं पूछता आपको। राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने शादी क्यों की? वैसे यह ना तो राजनीति से जुड़ा सवाल होना चाहिए और ना ही खबरों में पूछा जाना चाहिए। लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज को लगता है कि राघव चड्ढा की शादी इसलिए हुई क्योंकि वह आम आदमी पार्टी में थे।

अगर राघव आप में ना होते तो उन्हें कोई पूछता भी नहीं। 24 अप्रैल को राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी। पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने बीजेपी से जुड़ने की बात कही थी। साथ में 27 अप्रैल को आम आदमी पार्टी को टॉक्सिक कहा था। बताया कि उन्होंने किसी आम कॉर्पोरेट की तरह अपनी कंपनी स्विच की है। जिस पार्टी को मैंने अपने प्राइम यूथ के 15 साल दिए अपने खून पसीने से बहुत मेहनत से इस पार्टी पार्टी को सींचा है। लेकिन आज ये पार्टी वो पुरानी वाली पार्टी नहीं रही। इस पार्टी में आज एक टॉक्सिक वर्क एनवायरमेंट है। आपको काम करने से रोका जाता है,

पार्लियामेंट में बोलने से रोका जाता है। और यह पिटिकल पार्टी आज चंद करप्ट और कॉम्प्रोमाइज लोगों के हाथ में फंसकर रह गई है। अब आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने इसका जवाब दिया है। उन्होंने राघव को एहसान गिनवाया। सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो भी शेयर किया। कहा कि राघव चड्ढा की शादी भी पार्टी की देन है। यह भी आरोप लगाया कि राघव चड्ढा बीजेपी के साथ मिलकर साजिश रच रहे थे। आपने जब आपके ऊपर ईडी का शिकंजा कसा तब तय कर लिया कि आप भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करेंगे। मगर आपने किसी को बताया नहीं। आपने भारतीय जनता पार्टी के साथ एक षड्यंत्र तय किया।

भारतीय जनता पार्टी पहले दिन से इस षड्यंत्र का हिस्सा थी। दोस्तों, कैसे थी? इन्होंने कहा कि मैं अब अपनी एक अलग इंडिविजुअल मिडिल क्लास के मुद्दे उठाने वाले युवा की इमेज बनाऊंगा और उसके अंदर मदद करेगी भारतीय जनता पार्टी कैसे करेगी वो सारे मुद्दे जो बीजेपी की सेंट्रल गवर्नमेंट की पाइपलाइन में थे कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार के साथ मिलकर राघव षड्यंत्र कर रहे थे और राघव की इमेज बनाने के लिए भाजपा की सेंट्रल गवर्नमेंट काम कर रही थी क्योंकि आपने अपनी पार्टी के साथ जिसने आपको सब कुछ दिया आज आपकी शादी भी अगर हो पाई है ना वो इसलिए हो

पाई क्योंकि आप इस पार्टी के द्वारा राज्यसभा के अंदर मेंबर बनाए गए। आप एक राज्यसभा मेंबर थे वरना कोई नहीं पूछता आपको। बता दें कि 24 अप्रैल को राघव चड्ढा ने पार्टी के दो सांसदों अशोक मित्तल और संदीप पाठक के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि वह बीजेपी में शामिल होंगे। इस खबर के बाद उनके सोशल मीडिया फॉलोवरर्स घटते चले गए। 24 घंटे के अंदर ही 10 लाख लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया था। ऐसे हालात में राघव चड्डा ने एक और वीडियो शेयर किया और इसमें लोगों को अपने डिसीजन को लेकर फिर से समझाने की कोशिश की। समझाते हुए बोले कि मान लीजिए कि आप ऑफिस गोइंग लोग हैं। आपका वर्क प्लेस एक टॉक्सिक प्लेस बन जाए।

उसका एनवायरमेंट टॉक्सिक हो जाए तो ऐसे में सही फैसला यही है कि आप उस वर्क प्लेस को छोड़ दें। शायद हमने भी वही किया। उन्होंने कहा कि उनके पास तीन ऑप्शंस थे। उन्होंने वो ऑप्शन चुना जो उन्हें अपने लिए बेस्ट लगा। अपने एक्शन को जस्टिफाई करते हुए उन्होंने कहा कि एक लोग दो लोग गलत हो सकते हैं लेकिन सात लोग गलत नहीं हो सकते। आपको बता दें कि राघव चड्डा के साथ संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, रजिंदर गुप्ता और स्वाति मालीवाल और विक्रमजीत साहनी ने भी आम आदमी पार्टी को छोड़ दिया है। आम आदमी पार्टी राघव पर आरोप लगाती है कि उनका बहुत पहले से ही बीजेपी में जाने का प्लान था। सौरभ भारद्वाज के शादी वाले बयान पर फिलहाल राघव चड्डा का कोई बयान सामने नहीं आया है। जरूरी अपडेट होगा तो आप तक पहुंचाएंगे। इस खबर में इतना ही। जानकारी जुटाने में मदद की है हमारे साथी शुभम ने। मेरा नाम है विभा। देखते रहिए द लेलन टॉक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *