शाहरुख खान की किंग बिल्कुल सैंडविच नुमा सिचुएशन में फंसती नजर आ [संगीत] रही है। एक तरफ उसका सामना अवेंजर्स डम्स डे और ड्यून 3 से होगा। वहीं दूसरी तरफ उसकी रिलीज [संगीत] के अगले ही दिन जुमांजी 3 आ रही है। जब यह भी कम पड़ा तो खबर आई कि अजय देवगन और अक्षय [संगीत] कुमार की गोलमाल 5 भी इस क्लैश में उतरने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स गोलमाल 5 के वे 31 दिसंबर का स्लॉट फाइनल [संगीत] करने पर विचार कर रहे हैं।
अगर ऐसा हुआ तो सबसे ज्यादा मुश्किलें शाहरुख की ही बढ़ेंगी। किंग [संगीत] 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। पिछले दिनों मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए दोबारा इस तारीख पर अपना ठप्पा लगाया है। मगर इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि [संगीत] यह मूवी जाने-अजाने चौतरफा क्लैश का शिकार हो गई है। किंग से हफ्ते भर पहले यानी 18 दिसंबर को अवेंजर्स डूम्स डे और ड्यून 3 रिलीज़ होगी। वहीं 25 दिसंबर को ड्वेन जॉनसन [संगीत] की जुमांजी 3 आने वाली है।
किंग एक बार भारत में इन फिल्मों का सामना कर [संगीत] भी ले मगर विदेशी मार्केट में इन फिल्मों से मुकाबला आसान नहीं होगा। इस पर 31 दिसंबर को आ रही गोलमाल 5 को हल्के में नहीं लिया जा सकता खासकर तब जब इस बार अजय के अलावा अक्षय भी इस फिल्म से जुड़ चुके हैं। किंग एक हफ्ते तक तो ऑडियंस बटोर लेगी। मगर उसके बाद उसे बड़ी संख्या में स्क्रीनंस [संगीत] शेयर करने पड़ेंगे। शाहरुख और अजय देवगन इससे पहले भी बॉक्स ऑफिस पर [संगीत] भिड़ चुके हैं। नवंबर 2012 में जब तक है जान और सौरभ सरदार के [संगीत] बीच जोरदार टक्कर हुई थी तब शाहरुख की फिल्म ने वर्ल्ड वाइड ₹235 करोड़ और अजय की मूवी ने ₹11 करोड़ कमाए [संगीत] थे।
मगर ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यह क्लैश नहीं होता तो यह दोनों फिल्में और कमाई करती। [संगीत] इस क्लैश और स्क्रीनंस की ममारी से अजय इतने खफा थे कि उन्होंने यशराज [संगीत] फिल्म्स पर स्क्रीन ब्लॉक करने के आरोप लगा दिए थे। मामला कोर्ट कचहरी तक चला गया था। दूसरी तरफ अक्षय कुमार और शाहरुख की फिल्में भी कई मौकों पर टकरा [संगीत] चुकी है। 2 जुलाई 1993 को शाहरुख की माया मीनसा और अक्षय की वक्त हमारा है में क्लैश हुई थी। इसमें अक्षय की मूवी आगे निकल गई। 12 नवंबर 2004 को वीर ज़ारा और ऐतराज टकराई। इसमें शाहरुख बाजी मार ले गए। 20 अक्टूबर 2006 को डॉन का सामना अक्षय सलमान की [संगीत] जानेमन से हुआ था।
शाहरुख यहां भी भारी पड़े थे। अगस्त 2013 में चेन्नई एक्सप्रेस और वंस अपॉन अ टाइम दोबारा हफ्ते भर के अंतर पर रिलीज हुई थी। तब भी अक्षय शाहरुख को पछाड़ नहीं पाए [संगीत] थे। मगर इस क्लैश में अजय अक्षय के अलावा रोहित शेट्टी की भी दावेदारी है। दिसंबर 2018 में रोहित के डायरेक्शन में बनी [संगीत] सिंबा ने शाहरुख की ज़ीरो को बुरी तरह पछाड़ दिया था। इसलिए वह चाहेंगे कि गोलमाल [संगीत] 5 के जरिए भी वो उन पर अपना विनिंग स्ट्रीक बरकरार रखें। हालांकि अब तक गोलमाल 5 [संगीत] के मेकर्स ने ऑफिशियली कोई रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी [संगीत] इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। [संगीत]