Cli

जेल के 4000 कैदियों की वजह से बन रही संजय दत्त की ‘खलनायक 2’

Hindi Post

1993 में रिलीज हुई सुभाष घई की खलनायक ने संजय दत्त के करियर को रिीफाइन कर दिया था। हालांकि उस फिल्म की सफलता में संजय दत्त के साथ असल जीवन में हुई घटनाओं की बड़ी भूमिका रही थी। खलनायक की रिलीज़ के 33 साल बाद इसके सीक्वल यानी खलनायक रिटर्न्स बनने जा रही है। मेकर्स ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। वैसे तो इस फिल्म की चर्चा कई सालों से हो रही थी।

मगर संजय बताते हैं कि उन्हें इसका आईडिया 90ज के उसी दौर में मिल गया था जब वह अवैध हथियार रखने के जुर्म में जेल की सजा काट रहे थे। 1993 में हुई ब्लास्ट केस के [संगीत] बाद पुलिस ने संजय दत्त को इललीगल हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया था। इस बाबत [संगीत] उन्हें 5 साल की जेल की सजा भी हुई थी। उन्हें पुणे के येड़वाड़ा जेल भेजा गया था। संजय ने वहां के कैदियों को खलनायक टू का प्लॉट सुझाने का श्रेय दिया है।

मुंबई में खलनायक 2 के अनाउंसमेंट इवेंट में संजय दत्त ने कहा, “मुझे खलनायक 2 बनाने का आईडिया जेल में ही मिल गया था। मैं वहां गाने बजाया करता था। वहां के कैदी मुझे केवल खलनायक के गाने बजाने कहते थे।” मैंने उनसे पूछा, “अगर खलनायक फिर से बनाए, तो कौन देखना चाहेगा?” सभी 4000 कैदी एक साथ कहते हैं कि वह इसे देखना पसंद करेंगे।” मैंने उनसे कहा, “मुझे फिल्म के लिए एक पेज का आईडिया भेजो।” मुझे 4000 [संगीत] पन्ने पढ़ने में काफी समय लग गया था। उसमें से एक आईडिया मुझे पसंद आया था। जब [संगीत] मैं पैरोल पर बाहर आया तो मैंने सुभाष घई सर को कॉल किया। मैंने उन्हें वो आईडिया सुनाया तो सुभाष घई भी एक्साइटेड हो गए। उन्होंने कहा बननी चाहिए।

सुभाष घई ने 2014 में आई कांची के बाद से कोई फिल्म डायरेक्ट नहीं की है। इसलिए इस मूवी में सिर्फ खलनायक ही नहीं बल्कि उनका भी कमबैक हो सकता है। मगर दिक्कत यह है कि मेकर्स ने [संगीत] अब तक यह नहीं बताया है कि फिल्म को डायरेक्ट कौन करेगा। पिछले साल फिल्मफेयर ने बताया था कि इसमें माधुरी दीक्षित और संजय दत्त को कैमियो रोल्स में लिया [संगीत] जा सकता है। दावा यह भी किया गया कि सुभाष रणबीर सिंह या रणबीर कपूर में से किसी एक को लीड रोल में लेना [संगीत] चाहते हैं। चर्चा तो अलू अर्जुन और यश जैसे एक्टर्स के नामों पर भी हुई।

मगर अब मेकर्स ने स्पष्ट कर दिया है कि संजय दत्त खुद ही इसमें बल्लू बलराम का आइकॉनिक रोल प्ले करेंगे। वहीं कोई यंग एक्टर कहानी में उनके किरदार [संगीत] का सामना करेगा। बता दें कि संजय फिल्म में लीड रोल करने के अलावा बतौर को प्रोड्यूसर भी जुड़े हैं। उनके अलावा Jio स्टूडियोज [संगीत] भी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है। मूवी की ऑफिशियल कास्ट अभी अनाउंस नहीं की गई है। मगर कहा जा रहा है कि ओरिजिनल फिल्म की तरह माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ [संगीत] सकते हैं। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए [संगीत] ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *