Cli

2700 करोड़ के मालिक अक्षय कुमार का बेटा क्यों कर रहा है 4500 रुपये की नौकरी?

Hindi Post

बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इसी बीच अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर और निजी जिंदगी को लेकर बात की है। इस दौरान एक्टर ने अपने बेटे आरव को लेकर भी बात की है।

उन्होंने बताया है कि उन्होंने बताया है कि आरव 15 साल की उम्र में फैमिली से दूर रहे हैं। अक्षय कुमार ने बताया कि उनका बेटा नौकरी कर रहा है और उसकी शुरुआती सैलरी ₹4500 है। वह अपने बेटे की कमाई से खुश हैं। आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार ने और क्या बताया।

अक्षय कुमार ने सुभांकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में कई मुद्दों पर बात की। इस इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने अपने बेटे आरव के बारे में खुलकर बात की। अक्षय कुमार ने बताया कि आरो को फिल्मों में आने की कोई दिलचस्पी नहीं है।

वह चकाचौंध से दूर जमीन से जुड़ी जिंदगी जी रहे हैं। अक्षय कुमार ने बताया, “हम दोनों काफी हद तक एक जैसे हैं। उसे भी अपनी सेहत का बहुत ख्याल है और मैं भी वैसा ही हूं। वह मेरी तरह लंबा है और अपने काम को लेकर काफी समर्पित है। उसे काम बहुत पसंद है। वह बेचारा आज भी ₹4500 की नौकरी कर रहा है। पर यह अच्छी बात है। क्यों नहीं?

वह गांव में जा रहा है और वहां से फैशन की बारीकियां सीख रहा है। आरव अलग-अलग तरह के प्रिंट्स और कपड़ों के काम को गहराई से समझ रहा है। आपको बताते चले कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के दो बच्चे हैं। उनके बेटे आरव का जन्म 2002 में हुआ था। जबकि उनकी बेटी नितारा का जन्म साल 2012 में हुआ था। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया के तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *