Cli

“मेरा मुँह मत खुलवाओ… वरना मैं बहुत कुछ बोल दूँगा!” ओम पूरी पे भड़के अन्नू कपूर

Hindi Post

ओम पुरी साहब फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर हैं। उनका नाम बहुत रिस्पेक्ट से लिया जाता है क्योंकि उन्होंने बहुत शानदार काम किया है और बहुत ही टैलेंटेड एक्टर थे। लेकिन अब ओम पुरी पर भड़के हैं एक्टर अनु कपूर और उन्होंने बातों ही बातों में कहा कि माफी चाहता हूं यह कहने के लिए ओमपुरी बहुत बड़े अभिनेता थे, लेकिन पति बहुत गंदे थे। आखिर अनु कपूर क्यों भड़के ओमपुरी पर?

जो ओमपुरी 2017 में ही चल बसे हैं, उन पर अनू कपूर को आज भी गुस्सा क्यों आता है? उसका रीजन थोड़ा पर्सनल है। अनु कपूर का यह गुस्सा थोड़ा-थोड़ा वैसा ही है जैसा कि धुरंधर फिल्म में जसकीरत का था। एक्चुअली अनु कपूर और ओमपुरी बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे।

ओमपुरी ने अनु कपूर की ही बहन सीमा कपूर के साथ शादी की थी। लेकिन सीमा कपूर को अनू कपूर जिस मोड़ पर और जिस हाल में छोड़कर गए वो वाकई में बहुत बड़ा धोखा था। सीमा कपूर से जिस वक्त वो शादीशुदा रिश्ते में थे और जिस वक्त सीमा कपूर ओम पुरी के पहले बच्चे की मां बनने वाली थी वो प्रेग्नेंट थी तब ओम पुरी ने नंदिता के साथ सीमा कपूर को चीट कर दिया। ओम पुरी सीमा कपूर को प्रेगनेंसी की ही हालत में छोड़कर चले गए और उन्होंने नंदिता के साथ दूसरी शादी कर ली। बस इसी बात को याद करते हुए अनु कपूर ने कहा कि वह पति अच्छा नहीं था।

एक पति के रूप में उसने जो मेरी बहन के साथ किया है, वह कहने लायक नहीं है। मेरे अंदर का भाई अगर जाग गया तो मैं बहुत कुछ बोल दूंगा। उन्होंने कहा कि जहां वो मेरी बहन को बुरे हाल में छोड़कर चले गए वहीं मौत के 10 साल पहले जब वह कमजोरी की हालत में थे, बीमार थे, तो वह मेरी बहन के पास फिर से आ गए और मेरी बहन ने ही उनको संभाला उनका ख्याल रखा। मैं अपनी बहन से तब बहुत नाराज हुआ था। मुझे ओमपुरी की सेकंड वाइफ और उनके बेटे से कोई प्रॉब्लम नहीं है,

लेकिन उन्होंने मेरी बहन की जिंदगी तो बर्बाद कर दी। एक भाई के तौर पर अगर मैं बोलने लगूं, तो मामला बिगड़ जाएगा। ओमपुरी मुझसे डरते भी थे। उन्हें पता था कि मैं जो भी बोलता हूं साफ-साफ बोलता हूं। हालांकि अनु कपूर को इस बात का भी दर्द है कि बहन के साथ इतना बुरा हुआ फिर भी वह कुछ नहीं कर पाए। वो खुद बेबस थे। आपको बता दें कि जिस वक्त यह सब उनकी बहन के साथ हो रहा था, उस वक्त अनु कपूर खुद भी स्ट्रगल कर रहे थे और इंडस्ट्री में अपने आप को खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *