Cli

जिसे सबने चाइल्ड एक्टर समझा, वो निकला 33 साल का एक्टर!

Uncategorized

अली खान की कर्तव्य सीरीज में सौरभ द्विवेदी की खराब एक्टिंग की इतनी ज्यादा चर्चा हुई कि इसी सीरीज में एक बहुत ही शानदार एक्टर मौजूद था लेकिन उसके बारे में किसी ने बात ही नहीं की। यह एक्टर थे युवीर अहलावत जिन्होंने 17 साल के बच्चे हरपाल का किरदार निभाया था। इस किरदार को निभाने के लिए दमदार एक्टिंग तो चाहिए थी साथ ही किरदार बहुत ही वनरेबल सिचुएशन से गुजरता है। तो उसके लिए एक मैच्योर एक्टर की जरूरत थी।

युधवीर जिन्होंने हरपाल का किरदार निभाया उन्होंने बहुत अच्छा काम किया। लेकिन जब युद्धवीर के बारे में लोगों ने जाना तो वह हैरान रह गए कि ना सिर्फ युधवीर एक बहुत ही अच्छे एक्टर है बल्कि उनकी उम्र 17 साल के आसपास भी नहीं है। वो तो 33 साल के एक्टर हैं। जी हां, यह सबसे शॉकिंग बात थी। और अब युध्वीर ने अपने करियर के बारे में बात की और बताया कि कैसे फिल्म इंडस्ट्री में हरियाणा से आने के बाद वह लंबे समय से ट्राई कर रहे थे। किस्मत अब आकर चमकी है। युधवीर ने बताया कि कर्तव्य में काम करने से पहले उन्होंने कुछ और बड़ी फिल्मों के लिए भी ऑडिशंस दिए और वह सेलेक्ट भी हुए। इसमें अनिल कपूर के साथ थार फिल्म शामिल है।

उन्होंने थार फिल्म के लिए शूटिंग भी की थी। लेकिन जब यह फिल्म रिलीज हुई तो युध्वीर को पता चला कि उनका पूरा रोल ही काट दिया गया। और ऐसा ही एक्सपीरियंस उनका रणबीर कपूर की वाईआरएफ फिल्म शमशेरा के दौरान भी रहा। युध्वर ने बताया कि शमशेरा में जब वह सेलेक्ट हो गए तो बहुत खुश थे और उन्हें बताया गया कि 22 दिन तक उनकी शूट चलेगी।

लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू हुई उसके कुछ दिनों बाद उन्हें पता चलता है कि 22 दिन नहीं अब सिर्फ पांच दिन ही उन्हें शूट के लिए जाना है। आगे वो बताते हैं कि पांच में से तीन दिन तो वो वैनिटी में ही बैठे रह गए। किसी ने उन्हें शूट के लिए ही नहीं बुलाया और दो दिन उनकी शूटिंग हुई। जब फिल्म रिलीज हुई तो सिर्फ एक सीन में वह नजर आए। कुछ इस तरह के धोखे उन्हें मिले हैं। कर्तव्य में उनके काम की काफी चर्चा हुई और अब उनके टैलेंट को पहचाना जा रहा है। इस बात की उन्हें बहुत खुशी है। कहते हैं ना कि किस्मत चमकने से पहले कई बार धोखा देती है। युद्धवीर के साथ भी वही हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *