Cli

नुसरत भरूचा के साथ विदेश में ये क्या हुआ, लेना पड़ा एयर एं- बु- लेंस का सहारा? वजह जानकर कांप जाएंगे

Uncategorized

हादसे का शिकार हुई नुसरत भरूचा। 41 की एक्ट्रेस का हुआ भयंकर एक्सीडेंट। विदेश में जाकर हॉस्पिटल में एडमिट हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस। बुरी खबर सुनकर फैंस की बढ़ी चिंता। सोशल मीडिया पर मची हलचल। अब कैसी है नुसरत की हालत?

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को लेकर एक बार फिर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जिसने उनके चाहने वालों को चिंता में डाल दिया है। आपको याद होगा कि अक्टूबर 2023 में नुसरत इजराइल हमास वॉर के दौरान इजराइल में फंस गई थी। उस वक्त भी उनकी सेफ्टी को लेकर फैंस परेशान हो गए थे।

वहीं अब करीब 3 साल बाद एक बार फिर विदेश से उनके लिए बुरी खबर आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार बाली में नुसरत के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। चलिए आपको यह पूरा मामला विस्तार से बताते हैं और यह भी बताते हैं कि अब एक्ट्रेस की हालत कैसी है।

दरअसल ऐसा बताया जा रहा है कि नुसरत भरूचा अपने किसी प्रोफेशनल प्रोजेक्ट के सिलसिले में सितंबर के आखिरी हफ्ते में इंडोनेशिया के बाली पहुंची थी। नुसरत ने Instagram पर भी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। वहां एक्ट्रेस अपने काम से जुड़े कमिटमेंट भी पूरे कर रही थी। इसी दौरान 1 अक्टूबर को यह बुरी खबर आई कि उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में नुसरत को चोटें आई हैं और उन्हें बाली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है लेकिन फैंस उनकी सेहत कोलेकर परेशान जरूर है।

हालांकि इस हादसे को लेकर अभी कई सवाल फैंस के मन में बने हुए हैं कि आखिर नुसरत के साथ यह एक्सीडेंट हुआ कैसे? फिलहाल इस हादसे की वजह को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी या स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। इतना ही नहीं उनकी चोटें कितनी गंभीर है और वह कितने समय तक अस्पताल में रहेंगे इस बारे में भी अभी कोई पुख्ता अपडेट नहीं आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नुसरत ने बाली में अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे कर लिए हैं। इसके बाद उन्हें वहां कुछ दिन और रुकना था। लेकिन इसी दौरान उनके साथ यह हादसा हो गया। अब यह खबर सामने आने के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस की टीम की तरफ से उनकी हेल्थ अपडेट का इंतजार भी किया जा रहा है। गौरतलब है कि अक्टूबर 2023 में भी नुसरत को लेकर ऐसी ही चिंता देखने को मिली थी।

एक्ट्रेस इजराइल के हाइफा में एक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने गई थी। इसी दौरान इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू हो गया और एक्ट्रेस वहां फंस गई। हालांकि बाद में उन्हें सेफली इंडिया वापस लाया गया था। उस वक्त भी उनके परिवार और फैंस दुआ कर रहे थे कि वह सही सलामत वापस आ जाए और इस बार भी उनके चाहने वाले उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो नुसरत ने प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी, ड्रीम गर्ल, छोरी, जनहित में जारी और अकेली जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई है। अब एक्ट्रेस घूसखोर पंडित और टाइगर श्रॉफ की एक अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में है। वहीं नुसरत भरूचा की हेल्थ को लेकर अब ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आ गया है।

स्टेटमेंट के मुताबिक नुसरत की रीड की हड्डी में फ्रैक्चरहुआ है। डॉक्टरों की आगे की जांच के बाद उनकी स्पाइन सर्जरी की जाएगी। फिलहाल नुसरत को एयर एंबुलेंस के जरिए बाली से मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है। जहां उनकी सर्जरी होगी। वहीं नुसरत की टीम ने फैंस और मीडिया से एक्ट्रेस की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की है। टीम ने साफ किया है कि नुसरत की हेल्थ से जुड़ी आगे की जानकारी सही समय पर शेयर की जाएगी। बहरहाल इजराइल में फंसने के बाद अब बाली से आई इस हादसे की खबर ने एक बार फिर नुसरत के चाहने वालों को परेशान कर दिया है। सभी को इंतजार है कि एक्ट्रेस की तरफ से जल्द उनकी सेहत को लेकर कोई अच्छी खबर सामने आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *