Cli

31 दिसंबर की रात आखिर कहां गायब हो गए थे विशाल ठक्कर?

Uncategorized

31 दिसंबर 2015 पूरा देश न्यू ईयर सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रहा था। लेकिन उसी रात विशाल ठक्कर अपने घर से निकले। उन्होंने अपनी मां से सिर्फ ₹500 लिए।

पिता से कहा कि दोस्तों के साथ पार्टी में जा रहे हैं और अगले दिन वापस आ जाएंगे। लेकिन वो अगला दिन कभी आया ही नहीं। सुबह हुई फोन बंद, कोई लोकेशन नहीं, कोई खबर नहीं। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी खंगाले गए। दोस्तों से पूछताछ हुई लेकिन विशाल जैसे हवा में गायब हो चुके थे।

बताया जाता है कि उन्हें आखिरी बार ठाणे के गोल्डबंदर रोड के पास देखा गया था। उसके बाद आज तक कोई नहीं जान पाया कि आखिर उस रात विशाल के साथ हुआ क्या था। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। विशाल की जिंदगी पहले से ही विवादों में घिरी हुई थी। उन पर एक केस भी दर्ज हुआ था।

हालांकि बाद में शिकायत वापस ले ली गई और फिर कुछ साल बाद एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक विशाल की गर्लफ्रेंड की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। अब लोग सवाल पूछ रहे हैं। क्या विशाल जिंदा है? क्या वह किसी साजिश का शिकार हुए? या फिर बॉलीवुड का यह चेहरा हमेशा के लिए किसी अंधेरे में खो चुका है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *