दोस्तों आज हम बाल कलाकार जावेद जी के बारे में बताने वाले हैं। जिन्हें प्यार से मास्टर जावेद के नाम से पुकारा जाता है। इन्हें आपने कई सारी फिल्मों में देखा होगा। घुंघराले बाल, अनोखा अंदाज और बोलने का अंदाज ऐसा कि अच्छे-अच्छों की बोलती बंद कर दे। चलिए आज हम आपको इस बाल कलाकार के बारे में बताते हैं जो बीते काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और उनकी मजबूरी ऐसी रही कि इन्होंने स्कूल में अपनी बेटी की फीस ना भर पाने की वजह से उनकी बेटी को स्कूल से निकाल दिया गया। चलिए इन सभी के बारे में जानेंगे आज के हमारे इस वीडियो में।
लेकिन उससे पहले अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो चैनल को सब्सक्राइब जरूर कर लें ताकि हम आपके लिए ऐसे ही तमाम पुराने दौर के भूले-बिसरे कलाकारों के बारे में जानकारियां लाते रहे। दोस्तों आज हम आपको जिस बाल कलाकार के बारे में बताने जा रहे हैं उन्हें आपने ढेर सारी फिल्मों में देखा होगा। नाम है इनका जावेद रिवी या फिर आप इन्हें जावेद हैदर कह लीजिए या फिर मास्टर जावेद। यह जावेद सैयद के नाम से भी जाने जाते हैं।
पूरा नाम जावेद रिवी जारेहवी है। इन्हें कई नाम से जाना जाता है। इनका जन्म 12 जुलाई 1974 को हुआ था। जावेद रिवी जिन्होंने हिंदी फिल्म उद्योग में काम किया है। वह वर्ष 1998 में रिलीज हुई फिल्म स्लेव 1988 में रिलीज हुई फिल्म रामा ओरामा और वर्ष 1995 में आई राम नोज में अपने प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। जावेद रिवी का पूरा नाम जावेद रिवी जारेहवी है। उन्हें क्षेत्र में मास्टर जावेद के नाम से भी जाना जाता है।
जावेद रिवी ने 80 के दशक के अंत से 90 के दशक के प्रारंभ तक एक बाल कलाकार के रूप में सिनेमा में काम करना शुरू किया। उन्होंने 90 के दशक के मध्य से छोटे चरित्र भूमिकाओं के प्रस्तावों को सहर्ष स्वीकार कर लिया। जावेद रिवी का एक भाई है जिसका नाम ईसा रिवी है। जावेद रिवी की फिल्में पूरे भारत में और बाहर यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और खाड़ी देशों में भी रिलीज हुई। उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपनी पहली फिल्म खुद गर्ज में युवा बिहारी की भूमिका निभाई थी जो वर्ष 1987 में रिलीज हुई थी।
इस भूमिका के लिए उन्हें कोई श्रेय नहीं दिया गया। अपनी अगली फिल्म के लिए जावेद रिवी को युवा विक्की का किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला। इस फिल्म में तमिल अभिनेता सुपरस्टार रजनीकांत ने बड़े विक्की की भूमिका निभाई थी। जावेद रिवी ने आमतौर पर मुख्य भूमिकाओं के युवा संस्करण को बाल कलाकार के रूप में निभाया है। बचपन में उनकी अन्य फिल्में हैं गंगा तेरे देश में जो वर्ष 1988 में रिलीज हुई। जोशीले जो वर्ष 1989 में रिलीज हुई, गैरकानूनी जो वर्ष 1989 में रिलीज हुई, तूफान जो वर्ष 1989 में रिलीज हुई और कई अन्य। वर्ष 1994 में उन्होंने फिल्म मिस्टर आजाद में मुख्य जोड़ी के सबसे बड़े बेटे के रूप में अभिनय किया। इसके बाद उन्हें चरित्र भूमिकाओं के प्रस्ताव मिलने लगे। उन्होंने नौकर, लड़के, बलात्कारी, रिमांड होम में छेड़छाड़ करने वाले, जेल के कैदी, ड्राइवर, गैंगस्टर, अपराधी डॉन और कई अन्य भूमिकाएं निभाई है। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम द्वारा निभाए गए अजू के बहरे और गूंगे दोस्त की भूमिका भी निभाई है। जावेद रिज़वी की नवीनतम फिल्म वर्ष 2016 में रिलीज हुई जिसका नाम वजह तुम हो है।
जिसमें उन्होंने चंद्रपाल नामक एक वाहन मैकेनिक की भूमिका निभाई थी। भारत में उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म जेल थी। जावेद रिवी ने अपनी रियल लाइफ में फिल्मों में कई नकारात्मक भूमिकाएं निभाई। लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने हिंदू मंदिर में बलात्कार के शिकार हुई छोटी बच्ची आसिफा के साथ हुए अमानवीय कृत्य के खिलाफ अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने भारत जैसे महान देश में कुछ बदमाशों की हरकतों पर अपनी निराशा व्यक्त की। जावेद रिवी को राधे 2021, गुलाम 1998 और प्रतिज्ञा 1991 के लिए जाना जाता है। 80 के दशक के अंत और 90 के दशक के आरंभ में वे एक प्रसिद्ध बाल कलाकार थे। 90 के दशक के मध्य से उन्होंने छोटे-मोटे अभिनय वाले किरदार निभाना शुरू कर दिया था। हालांकि अब उनके निजी जीवन के बारे में बात करें तो आपको बता दें जगदीप जाफरी उनके चाचा थे और जावेद जाफरी के चचेरे भाई हैं। पत्नी का नाम शमा सैयद है। बेटे का नाम आशिक और बेटी का नाम शिफा रखा है। हालांकि हम आपको यहां बता दें कि अगर हम आपको यह कहें कि अपने परिवार के साथ अच्छी खासी जिंदगी बिता रही हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। लॉकडाउन के दौरान इन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और हालात इतने बद से बदतर हो गए कि अपनी बेटी के स्कूल की फीस भी नहीं भर पा रहे थे। वह भी मात्र ₹2500। जावेद हैदर एक कररेक्टर आर्टिस्ट हैं। जिन्होंने बचपन से ही फिल्मों में काम किया। लेकिन कोरोना वायरस के दौरान उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। उनकी बेटी के स्कूल फीस देने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। जावेद हैद वो मुफिलिसी की
जिंदगी जीने को मजबूर थे। बाल कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत करने वाले अभिनेता जावेद हैदर अनगिनत फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। जावेद हैदर ने फिल्म खुदगर्ज 1987 में शत्रुघ्न सिन्हा के बचपन का रोल किया था। लेकिन कोरोना वायरस के दौरान काम ना होने की वजह से उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ रही है। बेटी की स्कूल की फीस भरने तक में उन्हें परेशानी आई। एक मीडिया चैनल से खास बातचीत के दौरान जावेद हैदर ने कहा मेरी बेटी आठवीं क्लास में पढ़ती है। पिता होने के नाते मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं अपनी बेटी को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिला सकूं। जब तक मेरा काम था उस दौरान कोई दिक्कत नहीं आई। लेकिन बीते कुछ समय से हालत बहुत अधिक खराब हो गई। लॉकडाउन की वजह से मेरी बेटी की ऑनलाइन क्लास चल रही थी। स्कूल की तरफ से 3 महीने की फीस तो माफ हो गई थी लेकिन उसके बाद हर महीने लगभग ₹2500 भरने होते थे। मैंने स्कूल जाकर वहां के एडमिनिस्ट्रेशन से बात की तो उन्होंने सीधा कहा कि 3 महीने तो माफ किए थे। आगे इस खास बातचीत में जावेद ने कहा मुझे यह कभी समझ नहीं आता। स्कूल हम माता-पिता पर रहम क्यों नहीं करती है? लॉकडाउन की वजह से 2 साल से बेटी की ऑनलाइन क्लास चल रही थी और मैंने लगातार फीस भी जमा की। लेकिन पिछले कुछ समय से काम की वजह से मैं फीस नहीं जमा कर पाया तो उन्होंने मेरी बेटी को ऑनलाइन क्लास से बाहर कर दिया था। मैंने कहीं से भी पैसे इकट्ठा करके फीस भरी तो उन्होंने मेरी बेटी को बैठने दिया। जावेद हैदर ने खास बातचीत में कहा कि उन्हें लोगों से पैसे लेने में भी बहुत डर लगता है। उन्होंने कहा कई बार लोगों ने और मेरे दोस्तों ने मुझसे कहा कि मैं उनसे मदद मांग लूं लेकिन थोड़ा बहुत नाम कमाया है। इसीलिए बोलने में भी शर्म आती है
क्योंकि काम नहीं है तो कहीं जुबान खराब हो जाए। पैसा ऐसी चीज होती है कि कभी आपने मांगा और सामने वाले ने आपको इग्नोर करना शुरू कर दिया तो मुसीबत हो जाती है। इसीलिए बीवी के गहने रखकर और अपनी फिल्म जगत से अलग लोगों से मदद लेकर अपना घर चलाना पड़ा। यह लॉकडाउन के समय की बात है। लेकिन अब उनकी हालत पहले से ठीक हो चुकी है और यह हालत तब ठीक हुई जब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वो आलू प्याज बेचते हुए नजर आए। आमिर खान के साथ फिल्म गुलाम में काम कर चुके टीवी एक्टर जावेद हैदर का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें हैदर सब्जी बेचने का काम कर रहे हैं। अब खुद जावेद ने इस वीडियो की सच्चाई बताई है। एक रिपोर्टर से बातचीत में जावेद हैदर ने बताया कि नहीं मैंने सब्जी बेचना शुरू नहीं किया है। मैं अभी भी एक एक्टर हूं। सब्जी बेचने वाली वीडियो केवल एक मजाक था। यह मैंने केवल TikTok पर अपने फॉलोअर्स को संदेश देने के लिए बनाया था। जावेद ने कहा कि मैं वीडियो के जरिए बताना चाहता था कि मुश्किल वक्त है और कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता।
मुझे कोई आईडिया नहीं था कि इसका दूसरा मतलब निकाला जाएगा। गुलाम के अलावा जावेद साल 2009 में आई फिल्म बाबर का हिस्सा रही है। इसके अलावा उन्होंने जीनी और जुजू टीवी शो में भी नजर आए थे। इसके अलावा साल 2017 में आई फिल्म लाइफ की ऐसी की तैसी में भी काम किया है। इस वीडियो के बाद उन्हें छोटे-मोटे प्रोजेक्ट में काम मिला और उनके घर की स्थिति में सुधार आया। लॉकडाउन के बाद उनका यह वीडियो भले ही एक संदेश देने के लिए आया हो, लेकिन लोगों के ध्यान को इन्होंने अपनी तरफ खींचा और इन्हें छोटे-मोटे काम मिले। हालांकि नन्हा बाल कलाकार आज 50 साल का हो चुका है। जैसा कि आपने तस्वीरों में देखा है। तो दोस्तों मिलते हैं अगली वीडियो में। तब तक आप अपना ध्यान रखिए। बाय बाय।