आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड यानी आरआईएल के स्टील प्लांट से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार शाम स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप में हुए एक बड़े औद्योगिक हादसे में कम से कम आठ श्रमिकों की मौत हो गई।
जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना की पुष्टि स्थानीय पुलिस अधिकारियों और प्लांट प्रशासन से जुड़ी शुरुआती रिपोर्टों में की गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना स्टील प्लांट के और हीट फैसिलिटी में हुई।
पीटीआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब अत्यधिक तापमान पर मौजूद पिघला हुआ धातु यानी हॉट मेटल एक बड़े लेंड में ले जाया जा रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार लेंडर से जुड़ी तकनीकी विफलता या उसके गिरने के बाद बड़ी मात्रा में पिघला हुआ धातु बाहर फैल गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह धातु लगभग 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान पर थी।
इतनी अधिक गर्मी के कारण मौके पर मौजूद कई श्रमिक इसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरातफरी मच गई। कर्मचारी और श्रमिक अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भागे। इसके तुरंत बाद प्लांट की आपातकालीन टीमें, सुरक्षाकर्मी और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित बनाने की कोशिश की गई। इस वीडियो में हम आपको घटना के वास्तविक दृश्य नहीं दिखा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि हादसे से जुड़े कुछ विजुअल्स अत्यंत संवेदनशील और विचलित करने वाले हैं।
इस घटना के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों तथा घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाकर राहत कार्यों को तेज करने को भी कहा है। विशाखापटनम स्टील प्लांट देश के प्रमुख इस्पात संयंत्रों में से एक है और राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के तहत संचालित होता है।
यह भारत के महत्वपूर्ण इस्पात उत्पादन केंद्रों में गिना जाता है और हजारों लोग यहां प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त करते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह हादसा हुआ कैसे? फिलहाल इसका स्पष्ट जवाब किसी आधिकारिक जांच रिपोर्ट में सामने नहीं आया है। शुरुआती रिपोर्टों शुरुआती रिपोर्टों में लैंडल से जुड़े हादसे हॉट मेटल के रिसाव और तकनीकी विफलता की बात कही जा रही है। लेकिन वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।
इसलिए इस समय किसी भी अपुष्ट दावे या सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। यह हादसा एक बार फिर हमें याद दिलाता है कि भारी उद्योगों में सुरक्षा मानकों का पालन केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि जीवन और मृत्यु का सवाल होता है। जब हजारों डिग्री तापमान वाले धातु के साथ काम किया जाता है तब उपकरणों की गुणवत्ता, नियमित निरीक्षण, सुरक्षा प्रशिक्षण और आपातकालीन तैयारी बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। फिलहाल हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।