उसने मुझे अचानक पकड़ लिया। बीच सड़क पर टीवी एक्ट्रेस के साथ हुई बदतमीजी। खौफनाक हादसा याद कर सहम गई 41 की हसीना। मुंबई में दिन दहाड़े एक्ट्रेस के साथ हुई छेड़छाड़। सरेआम हुई हरासमेंट का किस्सा सुन दंग रह गए फैंस। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ने अपने साथ हुई खौफनाक घटना का जिक्र किया।
जो उनके साथ मुंबई में हुई थी। [संगीत] बीच सड़क पर एक अनजान शख्स ने उन्हें अचानक पकड़ लिया। फिर कार स्टार्ट कर दी। जिसके चलते एक्ट्रेस बहुत ज्यादा डर गई थी और फिर उन्होंने जो किया सुनकर हर कोई हैरान है। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस 41 साल की नेहा पेंडसे की। भाभी जी घर पर हैं और मे आई कम इन मैडम जैसे शोज़ के चलते मशहूर हुई एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने अपने साथ घटी एक डरावनी घटना को फैंस के साथ शेयर किया।
नेहा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह एक सुबह मुंबई की सड़कों पर जॉगिंग के लिए जा रही थी तब एक शख्स गाड़ी में आया और उनका हाथ पकड़ लिया जिसके चलते एक्ट्रेस बहुत बुरी तरह डर गई थी। नेहा ने यह भी बताया कि उन्होंने उस गाड़ी वाले पर अपनी कार की चाबी फेंक कर मारी थी जो उसकी गाड़ी के शीशे पर जा लगी थी। एक्ट्रेस के अनुसार वो आदमी उनके पास अपनी गाड़ी रोक कर उनसे रास्ता पूछ रहा था। जब एक्ट्रेस को समझ नहीं आया तो
वह पास जाकर बात सुनने की कोशिश करने लगी। एक्ट्रेस ने कहा जैसे ही मैं पास गई उसने अचानक मुझे पकड़ लिया और उससे पहले कि मैं कुछ समझ [संगीत] पाती वो गाड़ी लेकर निकल गया। मेरे पास मेरी क्रूज गाड़ी की चाबी थी। मैंने जोर से दे मारा उसकी गाड़ी पर। वो पीछे की स्क्रीन पर लगा। एक्ट्रेस ने आगे बताया उसने जोर से ब्रेक मारा। उस वक्त मेरी हालत खराब हो गई थी। एक सेकंड के लिए वो रुक गया। मुझे लगा कि अगर उसने गाड़ी रिवर्स ले ली तो मैं क्या करती। वो देखने के लिए रुका था कि उसकी गाड़ी में कितना नुकसान हुआ। वो मेरी जिंदगी का सबसे डरावना एक सेकंड [संगीत] था जो मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी।
इस घटना को बताते हुए एक्ट्रेस के चेहरे पर खौफ साफ देखा जा सकता है। [संगीत] प्रोफेशनल फ्रंट की अगर बात करें तो नेहा पेंट से एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 1995 में की थी। उनका पहला शो एकता कपूर का हॉरर शो कैप्टन हाउस था। वो महज 10 साल की थी। इसके बाद एडल्ट होने के बाद उन्होंने हसरतें और पड़ोसन जैसे शोज़ किए। बता दें नेहा ने फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने साल 1999 में फिल्म दाग द फायर से फिल्मों में एंट्री की थी। उसके बाद उन्होंने फिल्म प्यार कोई खेल नहीं की थी। वो तमिल और मराठी भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। नेहा पेंट से लास्ट टाइम 2024 में शो मे आई कम इन मैडम 2 में नजर आई थी। इसके अलावा इस साल मराठी फिल्म तीघी में भी दिखाई दी थी। इस फिल्म को नेहा ने अपने पति शारदुल सिंह के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। ब्यूरो रिपोर्ट ई2