Cli

शाहरुख की बेटी के चेहरे को ये क्या हुआ? सुहाना की पहचान…कालिख’… इस गलती की वजह से हुई ट्रोलिंग

Uncategorized

क्या हो गई हैं सुहाना खान? पापा शाहरुख की दौलत और शोहरत के बीच पली बड़ी स्टार कट का चेहरा और पूरा लुक देखकर लोग हैरान क्यों हैं? कभी अपने सांवले रंग और आम से लुक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होने वाली सुहाना आज अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों का ध्यान कैसे खींच रही हैं? किसी को उनका ट्रांसफॉर्मेशन कमाल का लग रहा है?

तो कोई सवाल उठा रहा है कि आखिर इतने कम समय में सुहाना इतनी बदल कैसे गई? क्या सिर्फ मेकअप, स्टाइलिंग और फिटनेस ने उनका पूरा लुक बदल दिया या फिर उनके खूबसूरत दिखने के पीछे किसी कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट या फिर सर्जरी का सहारा है? और अब शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन के बाद सुहाना एक बार फिर से चर्चा में है। ऐसे में इस पूरे मामले को समझने के लिए आप सबसे पहले सुहाना खान की यह पुरानी तस्वीरें देखिए। कभी वो अपने पापा शाहरुख के साथ कैमरे में कैद होती थी तो कभी अपने दोस्तों के साथ नजर आती थी।

उन तस्वीरों में उनका अंदाज काफी सिंपल लगता था। चेहरे पर बहुत ज्यादा मेकअप बिल्कुल नहीं होता था और एक बिल्कुल आम लड़की जैसा लुक वो लेती थी। लेकिन आज की सुहाना को देख लीजिए। लंबे और खूबसूरत बाल है। ग्लैमरस आउटफिट्स पहनती हैं। शार्प मेकअप करती हैं और कैमरे के सामने जबरदस्त कॉन्फिडेंस भी दिखाती हैं। अब उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में उनका फैशन सेंस भी काफी बदल चुका है। कभी रेड कारपेट में बोल्ड ड्रेस में तो कभी किसी पार्टी में बेहद स्टाइलिश लुक में सुहाना अपनी मौजूदगी को दर्ज कराती है। यही वजह है कि लोग उनकी पुरानी और नई तस्वीरों को एक साथ रखकर तुलना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूज़र्स तो यहां तक कह रहे हैं कि पहले और अब की सुहाना में जमीन आसमान का अंतर है। कुछ लोगों ने उनके पुराने लुक को लेकर बेहद खराब बातें भी की हैं। किसी ने उनके रंग पर सवाल उठाए तो किसी ने उनके चेहरे और खूबसूरती को लेकर भद्दे कमेंट किए। कोई तो यह तक कहने पर आ गया कि यह सब उन्होंने बाप के पैसों और नाम का इस्तेमाल करके करवाया है।

हालांकि सुहाना के चेहरे पर किसी सर्जरी या फिर स्किन लाइटनिंग ट्रीटमेंट की कोई कंफर्म रिपोर्ट नहीं है। साल 2020 में जब उनके रंग को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा था तब सुहाना ने खुद सामने आकर कहा था कि उन्होंने अपनी स्किन लाइट नहीं कराई है और वह ऐसा कभी करेंगी भी नहीं। उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें छोटी उम्र से ही अपनी स्किन टोन को लेकर लोगों की खराब बातें सुननी पड़ती हैं। और अब सवाल यह है कि सुहाना की खूबसूरती से ज्यादा चर्चा उनकी आने वाली फिल्म की क्यों हो रही है? तो इसकी वजह है शाहरुख खान की किंग। दरअसल सुहाना के लिए ये फिल्म बेहद खास है। क्योंकि पहली बार वो अपने पिता के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान एक दमदार एक्शन रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में दीपिका, अभिषेक बच्चन और दूसरे सितारे भी हैं। 2 नवंबर को शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर फिल्म का पहला गाना तू मिल जाए रिलीज हुआ था।

इस गाने में शाहरुख और दीपिका की केमिस्ट्री दिखी थी। लेकिन दर्शकों की नजरें एक ऐसे सीन पर टिकी जिसमें आंख की लपटों के सामने एक लड़की नजर आई। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अंदाजा लगाया कि यह सुहाना ही है और शायद यह फिल्म से उनकी पहली झलक भी हो सकती है।

फिल्म की रिलीज़ 24 दिसंबर 2026 तय करी गई है और अब बात करते हैं सुहाना के करियर की तो सुहाना ने साल 2023 में जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीस से अपने एक्टिंग करियर को शुरू किया। उनके साथ उनके रमर बॉयफ्रेंड अगस्त नंदा और खुशी कपूर भी फिल्म में थी। हालांकि फिल्म को दर्शकों के मिले जुले रिएक्शंस मिले और सुहाना की एक्टिंग पर काफी सवाल खड़े हुए। लेकिन अब किंग उनके करियर का एक बड़ा मोड़ साबित हो सकती है क्योंकि इस बार उनके सामने सिर्फ एक नई फिल्म नहीं है बल्कि उनके पिता शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने का चैलेंज भी है क्योंकि शाहरुख दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। उनके फिल्मों का अपना एक अलग फैन बेस है। ऐसे में सुहाना के लिए सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि वो सिर्फ शाहरुख की बेटी बनकर नहीं बल्कि अपनी एक्टिंग और अपनी पहचान के दम पर दर्शकों का दिल जीतें और शायद यही उनके करियर का सबसे बड़ा टेस्ट भी होगा क्योंकि स्टार किड होना आपको पहली फिल्म तक तो पहुंचा सकता है लेकिन दर्शकों के दिल में जगह बनाने के लिए टैलेंट और मेहनत की ही जरूरत होती है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि पुराने लुक से लेकर नए ग्लैमरस अंदाज तक सुर्खियां बटोरने वाली सुहाना किंग में अपनी एक्टिंग से कितना कमाल कर पाती हैं। क्या वो शाहरुख की बेटी होने की पहचान से आगे निकल कर बॉलीवुड में अपनी एक नई इमेज बना पाएंगी या फिर किंग के बाद भी उनकी चर्चा सिर्फ उनके लुक और ट्रांसफॉर्मेशन तक ही सीमित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *